Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर की रामायण टीम पर ‘महाकाव्य’ के प्रोड्यूसर ने लगाए आरोप?...

रणबीर कपूर की रामायण टीम पर ‘महाकाव्य’ के प्रोड्यूसर ने लगाए आरोप? बोले- नेगेटिव मार्केटिंग करवाई

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/rrm_1791258160386_XoeE_1791258168824_8f77_a972f4c6-48f3-416e-9250-693f0bac339b_7Roe.jpg

अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के प्रोड्यूसर ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की टीम पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी फिल्म को लेकर नेगेटिव मार्केटिंग की गई।

नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की रामायण फिल्म आने वाली है। उससे पहले 25 सितंबर को एक महाकाव्य श्री रामायण कथा फिल्म रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को उसकी कास्टिंग के लिए नेगेटिव रिएक्शन सुनने को मिले थे। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब महाकाव्य श्री रामायण कथा के प्रोड्यूसर ने यह दावा किया कि उनकी फिल्म को लेकर नेगेटिव कैंपेन किया गया था।

क्या बोले प्रोड्यूसर प्रकाश

इंडिया टुडे से बात करते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया ने बताया कि फिल्म को लेकर हुईं नेगेटिव बातें की गईं और ये नेगेटिव कैंपेन का हिस्सा थी और अब हमारी टीम इसे फिर से फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग कर रही है।

प्रकाश ने बताया कि कई यूट्यूबर्स और इंफ्लुएसंर्स ने फिल्म को लेकर नेगेटिव कमेंट्स किए और उसी वजह से कई लोगों ने इसे मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह से नेगेटिव मार्केटिंग थी। हमें अपनी ऑडियंस तक पहुंचने का कभी चांस नहीं मिला। जिन्होंने हमारी फिल्म देखी, उन्हें यह बहुत पसंद आई। लेकिन अगर उन्हें देखने को नहीं मिलेगी तो उनकी राय कैसे बनेगी।’

दूसरी बड़े बजट की फिल्म आ रही इसी सब्जेक्ट पर

उन्होंने कहा कि हमें जो बताया गया उस हिसाब से दूसरे बड़े बजट की इसी सब्जेक्ट पर बड़ी फिल्म आ रही है। यूट्यूबर्स, इंफ्लुएंसर और दूसरे लोगों ने नेगेटिव मार्केटिंग बहुत की है। वे गलत जानकारी बता रहे और हमारी फिल्म न देखने की अपील कर रहे हैं।

क्या रामायण की टीम पर साधा निशाना

जब प्रकाश से पूछा गया कि क्या वे इस कैंपेन के पीछे नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की टीम के होने का आरोप लगा रहे हैं तो जवाब दिया कि वह श्योर नहीं हैं, लेकिन उन्हें ऐसा ही बताया गया है।

जानें महाकाव्य श्री रामायण कथा के बारे में

बता दें कि महाकाव्य श्री रामायण कथा को अभिषेक सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा, रजनीश दुग्गल लीड रोल्स में हैं। रिलीज से पहले, फिल्म में अंजलि अरोड़ा को सीता माता के रोल में कास्ट किए जाने को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके अलावा, वीएफएक्स पर भी सवाल उठे।

फिल्म का एक पोस्ट भी सामने आया, जिसमें वानर सेना में से एक ने चश्मा पहन रखा था। इसको भी आलोचना का सामना करना पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई और सिर्फ 46 लाख रुपये की कमाई की है।

जानें रामायण के बारे में

वहीं फिल्म रामायण की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर-राम, साई पल्लवी-सीता, रवि दुबे- लक्ष्मण, यश- रावण और सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, अरुण गोविल समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN