Home LIFESTYLE NEWS HINDI नींबू से कम निकलता है रस तो काटने से पहले करें ये...

नींबू से कम निकलता है रस तो काटने से पहले करें ये 1 छोटा सा काम, दोगुना निकलेगा जूस

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नींबू का इस्तेमाल सलाद, शरबत, खाने में किया जाता है और हर घर में नींबू डाइट का हिस्सा होता है। लेकिन कई बार ताजे नींबू से भी रस नहीं निकलता है, तो चलिए बताते हैं नींबू का रस निकालने के लिए क्या करें। 

खाने में खट्टापन बढ़ाना हो, शरबत बनाना हो या फिर सलाद का स्वाद बढ़ाना हो सभी में नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। हर घर में आपको नींबू जरूर मिलेगा और लोग हर दिन इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि ऊपर से पीले और बढ़िया दिख रहे नींबू को काटने पर उसमें रस नहीं निकलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो नींबू काटने से पहले एक आसान तरीका अपना सकते हैं। इससे आपको नींबू से भरपूर रस मिलेगा।

नींबू का रस निकालने के लिए क्या करें?

काटने से पहले करें रोल

नींबू को सीधे काटने के बजाय पहले उसे किसी साफ और सूखी सतह पर रखें। अब हथेली से हल्का दबाव डालते हुए नींबू को आगे-पीछे रोल करें। करीब 15 सेकंड तक रोल करने के बाद चाकू से काटें या फिर जूसर की मदद से रस निकालें। रोल करने से नींबू के अंदर का गूदा ढीला हो जाता है और उसका रस निकालना काफी आसान हो जाता है।

गर्म पानी वाला तरीका अपनाएं

अगर नींबू बहुत सख्त है और उसे काटने या निचोड़ने पर भी आसानी से रस नहीं निकल रहा है, तो एक आसान तरीका अपनाया जा सकता है। इसके लिए नींबू को कुछ मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में रख दें। इससे नींबू थोड़ा नरम हो जाता है और उसके अंदर मौजूद रस आसानी से निकलने लगता है। पानी से निकालने के बाद नींबू को हथेली से हल्के दबाव के साथ कुछ सेकेंड तक रोल करें और फिर काटकर निचोड़ें। ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो। नींबू को सिर्फ हल्का गुनगुना करना है, क्योंकि बहुत गर्म पानी में रखने से उसका स्वाद खराब हो सकता है।

नींबू काटने का तरीका भी रखता है मायने

नींबू से रस निकालते समय उसे लंबाई में काटने के बजाय चौड़ाई में काटकर देख सकते हैं। इसके बाद नींबू को हाथ से दबाकर या जूसर की मदद से रस निकालें। अगर आपको सिर्फ थोड़ा सा रस चाहिए, तो पूरा नींबू काटने के बजाय एक छोटा हिस्सा काटकर इस्तेमाल करें, बचे हुए हिस्से को ढककर फ्रिज में रखें। फ्रिज में खुला नींबू रखने से वह सूख जाता है। नींबू का रस निकालने के तुरंत बाद उसे इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है। अगर रस बच गया है तो उसे साफ, ढक्कन वाले कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखें।

नींबू खरीदते समय दें ध्यान

नींबू खरीदते समय बहुत ज्यादा सूखे या बेहद हल्के नींबू लेने से बचें। आमतौर पर जो नींबू हाथ में थोड़ा भारी और रसदार महसूस होता है, उसमें अच्छी मात्रा में रस निकलता है। हल्के या सूखे दिख रहे नींबू खरीदने से बचें, उनमें रस कम होता है और ताजे भी नहीं होते।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN