Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर-विकी की ‘लव एंड वॉर’ कर सकती है इतने करोड़ की ओपनिंग,...

रणबीर-विकी की ‘लव एंड वॉर’ कर सकती है इतने करोड़ की ओपनिंग, बन सकती है SLB की सबसे बड़ी फिल्म

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/yyy_1790575279801_r5qC_1790575285699_Am3u_56ff121b-f75f-4324-ab06-e869cc37f8b2_xzE6.jpg

रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर के पहले दिन के कलेक्शन का अनुमान सामने आया है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक ये फिल्म संजय लीला भंसाली के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है।

संजय लीला भंसाली अपनी ग्रैंड फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी डायरेक्ट की हुई देवदास हो या पद्मावत। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कमाई के साथ ऑडियंस को खूबसूरत सीन, बैकग्राउंड और शानदार म्यूजिक भी दिया। अब संजय लीला भंसाली अपने डायरेक्शन में वापसी करते हुए ‘लव एंड वॉर’ नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। 70 के दशक पर बेस्ड इस फिल्म में रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली है। अब ताजा खबरों की मानें तो ये फिल्म संजय लीला भंसाली के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म हो सकती है।

लव एंड वॉर के कलेक्शन को लेकर ट्रेड की राय

भंसाली प्रोडक्शन ने हाल में फिल्म लव एंड वॉर से रणबीर, आलिया और विकी का लुक रिवील कर ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। फिल्म के पोस्टर्स के बैकग्राउंड में गुजरे जमाने का सेटअप देखा जा सकता है। एक विंटेज कार में रणबीर हैं तो स्टाइलिश लाइटर से सिगरेट जलाते विकी। वहीं आलिया एक डांसर की भूमिका में नजर आ रही थीं। फिल्म करीब 4 महीने बाद 21 जनवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन ट्रेड पंडितों ने अभी से इसके बॉक्स ऑफिस के बारे में अपनी राय रख दी है।

संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘लव एंड वॉर’ संजय लीला भंसाली के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है। डायरेक्टर की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है, लेकिन ओपनिंग कलेक्शन के मामले में ये फिल्में उतनी धमाकेदार शुरुआत नहीं कर पाई। जैसे अगर फिल्म पद्मावत की बात करें तो ये भंसाली प्रोडक्शन की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। (पेड प्रीव्यूज के साथ ये कलेक्शन 24 करोड़ था)।

लव एंड वॉर की ओपनिंग

बिहार के रूपबानी सिनेमा के सीईओ विशेक चौहान ने कहा है कि संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद बहुत कुछ बदल गया है। टिकेट की कीमत आसमान छू रही है। इसके साथ ही स्टार कास्ट ने दूसरी फिल्मों से धमाका किया है। उन्होंने संभावना जताई कि लव एंड वॉर, दीपिका की पद्मावत से ज्यादा बड़ी ओपनिंग करेगी। विशेक ने कहा कि फिल्म लव एंड वॉर 30 करोड़ के साथ जरूर से ओपनिंग करनी चाहिए।ये इससे भी ज्यादा जा सकती है अगर इसका म्यूजिक अच्छा हुआ तो।

संजय लीला भंसाली की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड

विशेक चौहान ने कहा कि संजय लीला भंसाली की फिल्में आमतौर पर धमाकेदार ओपनिंग के लिए नहीं होती हैं। लेकिन ऑडियंस लंबे समय तक फिल्म को थिएटर में एन्जॉय करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लव एंड वॉर उनकी पिछली फिल्मों से एकदम अलग लग रही है। वो एक शानदार फिल्ममेकर हैं। उनकी फिल्में धीमी शुरुआत करती हैं लेकिन आगे तक जाती हैं। इसलिए उनकी फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉरम करती हैं। उनकी फिल्म जबरदस्त ओपनिंग के लिए नहीं बनी होती हैं। लेकिन लव एंड वॉर SLB की पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

शानदार होगी आने वाली फिल्म

आशीर्वाद थिएटर के डायरेक्टर अक्षय राठी ने भी संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर को खास बताया।उन्होंने कहा कि फिल्ममेकर की हर फिल्म में कुछ न कुछ खास होता है। डायरेक्टर इसलिए अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग के लिए पसंद किए जाते हैं। उन्होंने आगे लव एंड वॉर की तुलना देवदास से की। अक्षय राठी ने कहा, देवदास में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं। वॉर के साथ एक लव स्टोरी आ रही है जिसमें रणबीर, विकी और आलिया हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कर सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN