Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/don_3_controversy_1770808961938_1770808962197_1780131868451_9b3197ef-d5dc-460e-9fbf-ff3edad8f74f.png‘डॉन’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर सीरीज में से एक है। पहले दो भागों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वहीं, फरहान अख्तर की इस फिल्म के तीसरे यानी ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले थे। इस रोल को लेकर रणवीर लंबे समय से चर्चा में थे।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद, रणवीर सिंह को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के साथ-साथ आलोचना का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में इंडस्ट्री में ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहे विवाद में कई स्टार्स रणवीर के सपोर्ट में हैं तो कई उनके खिलाफ होते हुए फरहान के फैसले को सही बता रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फरहान और रणवीर सिंह के बीच चल रहे विवाद में सलमान खान ने बीच-बचाव किया। वहीं, अब इस खबर का सच सामने आ चुका है। तो आइए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई?
ये महज एक अफवाह है
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद से जुड़े एक सोर्स ने HT सिटी को बताया, ‘सलमान खान के कॉल करने और मीडिएटर के तौर पर काम करने की अटकलें सच नहीं हैं ये महज एक अफवाह है। ऐसा कोई दखल नहीं हुआ है।’
रणवीर ने भंसाली को दे दी थी डेट्स
बता दें कि रणवीर सिंह को साल 2023 में एक स्टाइलिश टीजर के जरिए ‘डॉन 3’ के लीड रोल के तौर पर अनाउंस किया गया था। हालांकि, इसके बाद के सालों में फिल्म में कई बार देरी हुई। मामले से जुड़े सोर्स का कहना है कि देरी फरहान अख्तर और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की वजह से नहीं हुई। सूत्र ने बताया, ‘रणवीर फिल्म के लिए तैयार हो गए थे और फरहान इसे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) के तुरंत बाद शुरू करना चाहते थे। हालांकि, रणवीर ने संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ को डेट्स दे दी थी और फिल्म के लिए लुक की तैयारी भी शुरू कर दी थी। उसके बाद, प्रशांत वर्मा के प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी और ‘डॉन 3′ को फिर से एक्टर की तरफ से आगे बढ़ा दिया गया।’
‘धुरंधर’ को प्रायोरिटी देने की वजह से खींचा ‘डॉन’ से हाथ
सोर्स ने आगे इस बात का दावा किया है कि रणवीर सिंह ने बाद में प्रोडक्शन हाउस को आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को प्रायोरिटी देने के अपने प्लान के बारे में बताया था। रणवीर को लगा कि कई फ्लॉप फिल्मों के बाद, इस खास प्रोजेक्ट में दर्शकों के बीच उनकी पहचान बनाने का पोटेंशियल था और उसके बाद ‘डॉन’ के तौर पर उनका आना फ्रेंचाइजी के लिए बेहतर पोजीशनिंग होगी। सोर्स के मुताबिक, ‘एक बार जब धुरंधर ने रफ्तार पकड़ ली, तो रणवीर ने 20 दिसंबर, 2025 को डॉन 3 से हाथ खींच लिए, जो फिल्म के फ्लोर पर जाने से ठीक तीन हफ्ते पहले था।’
क्या है ‘डॉन 3’ विवाद?
‘डॉन’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर सीरीज में से एक है। पहले दो भागों में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। वहीं, फरहान अख्तर की इस फिल्म के तीसरे यानी ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले थे। इस रोल को लेकर रणवीर लंबे समय से चर्चा में थे। लेकिन अब उनके इस प्रोजेक्ट से बाहर निकलने के बाद इंडस्ट्री में दो खेमों में बंटवारा हो गया है. एक तरफ FWICE सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है, तो वहीं CINTAA ने अपने सदस्य रणवीर को पूरा समर्थन दे दिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







