Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणवीर सिंह बने पिता, दीपिका पादुकोण ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

रणवीर सिंह बने पिता, दीपिका पादुकोण ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/deepika_second_child_1789824943793_Ifha_1789824947139_yD18_638ebebc-0f2b-4551-9db3-1876b29d2c1b_K1C1.png

दीपिका पादुकोण के घर नन्हे मेहमान का जन्म हो गया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस खुशखबरी को दीपिका ने खुद फैंस के साथ शेयर किया है। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। उनके दूसरे बच्चे का जन्म हो गया है। दीपिका ने खुद इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पैरों की छाप की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनके घर में एक बार फिर बेटी का जन्म हुआ है।

दीपिका पादुकोण ने फैंस को दी खुशखबरी

पैरों की छाप वाली तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन में ईविल आई वाला इमोजी बनाया है। इस तस्वीर पर लिखा है- वेलकम बेबी गर्ल। इसी के साथ जन्म की तारीफ लिखी है। दीपिका के दूसरी बेटी का जन्म आज यानी 19 सितंबर को ही हुआ है।

फैंस ने दी नए पेरेंट्स को बधाई

दीपिका के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। श्रेया घोषाल ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी। बहुत सारे यूजर ने इस ओर इशारा किया कि कैसे राधा अष्टमी के दिन दीपिका पादुकोण के घर बेटी ने जन्म लिया है। बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट इमोजी बनाकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दी।

दीपिका पादुकोण ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने बेबी दुआ की तस्वीर शेयर की थी। दुआ के हाथों में प्रेग्नेंसी किट थी। इसी तस्वीर के साथ भी दीपिका पादुकोण ने ईविल आई इमोजी बनाए थे।

सितंबर में ही हुआ था दीपिका और रणवीर की पहली बेटी का जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली बेटी का जन्म भी सितंबर में हुआ था। दीपिका और रणवीर की बड़ी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह हैं। दुआ का जन्म 8 सितंबर, 2024 को हुआ था। जन्म के दो महीने बाद दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लाडली की झलक भी दिखाई थी। इस तस्वीर में दुआ के पांव दिख रहे थे। दिवाली के मौके पर रणवीर सिंह और दीपिका ने बेटी का चेहरा रिवील किया था।

सिद्धिविनायक के दर्शन पहुंचे थे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

दूसरे बच्चे के जन्म से पहले रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ बप्पा का दर्शन करने पहुंचे थे। कपल सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा था। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। रणवीर सिद्धिविनायक से पहले मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने भी पहुंचे थे।

बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे रणवीर सिंह

लालबागचा राजा के दर्शन करके रणवीर सिंह काफी इमोशनल हो गए थे। न्यूज18 से बातचीत करते हुए रणवीर सिंह ने कहा था- बहुत अच्छा लगा यहां आकर। जो पिछला साल गुजरा है, मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए, बप्पा की कृपा से खुशियों से भरा रहा। तो यहां आए हैं उनके दर्शन करने, उनको धन्यवाद कहने, उनका आशीर्वाद लेने ताकि आगे का सफर भी खुशियों भरा रहे और उनकी कृपा बनी रहे।

6 साल की डेटिंग के बाद दीपिका और रणवीर ने की थी शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली के फिल्म सेट रामलीला के दौरान हुई थी। करीब 6 साल डेटिंग के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक दूसरे से शादी रचाई थी। दीपिका और रणवीर की शादी इटली के खूबसूरत लेक कोमो में साल 2018 में हुई थी। दोनों की शादी कोंकणी परंपरा और सिंधी परंपरा से हुई थी। दीपिका और रणवीर की शादी काफी प्राइवेट थी, इसमें केवल उनके करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN