Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/06/1200x900/rise_and_fall_season_2_1793937859480_xllb_1793937859710_RyO6_282af839-865d-4bb3-88bb-78b37d183cf6_TG8r.pngRise And Fall 2 Winner: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का फिनाले एपिसोड अभी ओटीटी पर आने वाला है। हालांकि, विनर का नाम पहले ही लीक हो गया है।
वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का आज फिनाले एपिसोड ऑन एयर होगा। एमएक्स प्लेयर का यह शो छह हफ्तों तक चला और इसमें 17 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। वहीं अब इस विनर का नाम सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी टॉप-3 कंटेस्टेंट्स बने।
कौन बना ‘राइज एंड फॉल 2’ का विनर?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक नेता शहजाद पूनावाला ने बाजी मार ली। शहजाद शो के विजेता बन गए हैं। उन्होंने शो के टाइटल के साथ 35 लाख रुपये की प्राइज मनी और ट्रॉफी जीती है। वहीं, नागिन 7 की एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी फर्स्ट रनरअप रहीं और बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
शहजाद पूनावाला का ऐलान
शो में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद शहजाद पूनावाला ने आखिरकार जीत हासिल कर ली। विजेता बनने के बाद शहजाद ने एक खास ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी पूरी प्राइज मनी बाढ़ से प्रभावित राज्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे। शहजाद की करीबी दोस्त स्वरा भास्कर शो में चौथे नंबर पर रहीं, जबकि करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे।
ऐसी रही शहजाद पूनावाला की शो में जर्नी
‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला की एंट्री स्वरा भास्कर के साथ विवाद के बीच हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच काफी तनातनी देखने को मिली, लेकिन शो के दौरान उनकी दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। शो के पहले ही दिन शहजाद की सिवेट तोमर के साथ हुई लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शहजाद शो में खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने गए। कई बार उन्हें शो का मास्टरमाइंड भी कहा गया। तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उनकी टक्कर और गौतम गुलाटी के साथ उनके रिश्ते ने भी खूब चर्चा बटोरी।
क्या है राइज एंड फॉल शो?
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की कहानी अमीर और गरीब के बीच के अंतर पर आधारित है। शो में कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स में बांटा जाता है। एक तरफ वर्कर्स होते हैं, जिन्हें ऊपर उठकर शासक बनने की कोशिश करनी होती है। दूसरी तरफ रूलर्स होते हैं, जिन्हें अपनी जगह बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। छह हफ्तों तक चलने वाले इस खेल में कंटेस्टेंट्स को लगातार अपनी स्थिति मजबूत करनी होती है।
इन कंटेस्टेंट्स ने सीजन 2 में लिया था हिस्सा
इस सीजन को वीरेंद्र सहवाग ने होस्ट किया। शो में सिवेट तोमर, काजल राघवानी, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, करण पटेल, कायरा अनु, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत, ऋषभ जायसवाल, जसवंत बोपन्ना, इरीना रुडाकोवा, सारा गुरपाल और सोनम मलिक जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



