Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राकेश बेदी बोले आखिर टाइगर और जैकी ही क्यों? एक्टर पर हुए...

राकेश बेदी बोले आखिर टाइगर और जैकी ही क्यों? एक्टर पर हुए हमले को लेकर उठाया यह सवाल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/Rakesh_and_Tiger_1792490623756_M9R4_1792490628615_KYAn_a08f5750-9106-4a52-beb9-1d2a09df0612_iASd.jpg

राकेश बेदी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर हैरानगी और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि सरकार और प्रशासन को और ज्यादा सख्ती बरतने की जरूरत है।

बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर चिंता जाहिर की है। ‘धुरंधर’ फेम एक्टर ने सरकार और प्रशासन से कलाकारों की सुरक्षा के लिए और सख्त उठाने की अपील की है। राकेश बेदी ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों टाइगर श्रॉफ जैसे शालीन और अविवादित शख्स को निशाना बनाया गया। राकेश का कहना है कि एक्टर्स, सिंगर्स और डांसर्स को निशाना बनाना आसान है। मालूम हो कि रविवार की रात जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे, तब उन पर शूटर्स ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के काफी करीब से गोलीबारी की गई, जिसमें उनके ड्राइवर और एक शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया।

कब पता चली यह न्यूज?

राकेश बेदी ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुए हमले पर हैरत जताते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हुआ है। एक्टर ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में तब पता चला जब वह हैदराबाद में आयोजित एक इवेंट से लौटे थे और दिन की हेडलाइन्स जानने के लिए टीवी ऑन किया था। राकेश बेदी ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा, “हैरानगी से ज्यादा मैं शॉक्ड था। कल आधी रात की बात है। मैं एक फंक्शन के लिए हैदराबाद में था, देर रात को घर लौटा और दिन की खबरें जानने के लिए टीवी ऑन किया। तब मुझे इस घटना के बारे में पता चला है।”

मैं शॉक्ड था कि इंडस्ट्री में..

राकेश बेदी ने बताया कि उन्होंने रात के 12.31 बजे खबर देखी और कई वजहों से वह एकदम सदमे में थे। राकेश इस बात पर भी हैरान थे कि टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ का नाम इस घटना में आया था। दोनों ही एक्टर्स जमीन से जुड़े हुए हैं और हमेशा विवादों से दूर रहे हैं। राकेश बेदी ने कहा, “पहली बात तो मैं इसलिए शॉक्ड था कि इस तरह की चीजें इंडस्ट्री में फिर एक बार हो रही हैं। दूसरी बात मैं इसलिए हैरान था कि जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ इतने अच्छे और विवादों से दूर रहने वाले लोग हैं।”

आखिर टाइगर श्रॉफ क्यों?

राकेश बेदी ने कहा कि जैकी और टाइगर ने कभी कोई अप्रिय बात नहीं बोली है और ना ही विवादों में रहे हैं। उन दोनों ने हमेशा बहुत ईमानदारी, अच्छाई और शालीनता से अपना काम किया है। राकेश बेदी ने सवाल उठाया कि क्यों टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया, जो सिर्फ अपने काम से काम रखते हैं और खासतौर पर बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें तो उस कनेक्शन के बारे में पता भी नहीं था जिसे टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले के पीछे चर्चा में वजह बताया जा रहा है। राकेश ने कहा- मुझे हैरत हुई कि कोई क्यों उन्हें धमकी देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN