Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राजपाल बोले- ‘पद आते-जाते हैं, कद हमेशा रहता है’, दलेर मेहंदी को...

राजपाल बोले- ‘पद आते-जाते हैं, कद हमेशा रहता है’, दलेर मेहंदी को फटकारने वाले मंत्री को दिया जवाब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/21/1200x900/RajYadva_1792576364356_ybZb_1792576369917_RVky_59e4489a-d763-4cca-9abe-06294ce74f47_TXCy.jpg

राजपाल यादव ने सिंगर दलेर मेहंदी पर गुस्सा करने वाले नेता पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। राजपाल यादव ने कहा है कि पद हमेशा नहीं रहता।

भाजपा नेता द्वारा लीजेंडरी सिंगर दलेर मेहंदी को स्टेज पर भरी भीड़ के सामने अपमानित करने के विरोध में अब सेलेब्रिटीज का गुस्सा फूट रहा है। मीका सिंह और अनुपम खेर जैसे सेलेब्रिटीज के बाद अब एक्टर राजपाल यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी नाराजगी जाहिर की है। राजपाल यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मंत्री जी तो इस तरह बर्ताव कर रहे थे कि जैसे उन्होंने कला को ही खरीद लिया हो। राजपाल यादव ने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन कद हमेशा रहता है। उस कद का सम्मान करना चाहिए।

मंत्री के व्यवहार पर भड़के राजपाल

राजपाल यादव ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कलाकार का अपमान मतलब कला का अपमान, और कला का अपना एक कद है, और कद कभी पैसो से नहीं तोला जा सकता।” ‘चुप चुपके’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभा चुके राजपाल यादव ने अपने वीडियो में कहा, “एक कला का विद्यार्थी होने के नाते आप लोगों के साथ एक बात शेयर करना चाहता हूं। जिस तरह सम्मानित मंत्री हजारों लोगों के सामने, एक ऐसे लीजेंड सिंगर के साथ जिसकी आवाज ने दशकों से देश-दुनिया में सबकी सेवा की है, उनके साथ वह ऐसे अशोभनीय-निंदनीय शब्दों से व्यवहार कर रहे थे।”

“कला कभी खरीदी नहीं जा सकती”

राजपाल यादव ने कहा, “वह (मंत्री) मारपीट का उदाहरण दे रहे थे। माननीय मंत्री जी, आपको यह शोभा नहीं देता है। ऐसा लगा कि आपने कला को ही खरीद लिया हो। कला कभी खरीदी नहीं जा सकती, कला एक जीवन है, और जीवन का सम्मान कीजिए।” राजपाल यादव ने कहा कि आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दलेर पाजी शराब नहीं पीते हैं। मैंने भी उनके साथ वेलकम टु द जंगल में काम किया है, उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। इस बारे में सभी लोगों का प्रयास चल रहा है कि जल्दी से जल्दी वह ठीक हो जाएं।

पद आते-जाते हैं, कद हमेशा रहता है

राजपाल यादव ने सख्त लहजे में कहा, “पद आते हैं और जाते हैं, लेकिन कद हमेशा रहता है, और कला का कद हजारों सालों से है। कला के कद का सम्मान कीजिए।” बता दें कि राजपाल यादव से पहले अनुपम खेर भी इस घटना की निंदा कर चुके हैं। मालूम हो कि दलेर मेहंदी एक इवेंट में परफॉर्म करने गए थे और उनकी तबीयत नासाज होने के चलते वह ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे, ना ही ठीक से गा पा रहे थे। कुछ देर बाद मंच पर एक भाजपा नेता उठकर आए और उन्होंने सबके सामने दलेर मेहंदी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। वीडियो वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN