Home LIFESTYLE NEWS HINDI रात को राजमा भिगोना भूल गए? कुकर में डालें ये 1 चीज,...

रात को राजमा भिगोना भूल गए? कुकर में डालें ये 1 चीज, जल्दी गल जाएंगे दाने

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Rajma ko bina bhigoye kaise banaye: कई बार रात में राजमा भिगोना याद नहीं रहता और अगले दिन इन्हें बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बर्फ वाला यह आसान हैक आपके काम आ सकता है, जिससे राजमा जल्दी और अच्छी तरह गल सकते हैं।

राजमा चावल का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन राजमा बनाने से पहले एक जरूरी काम होता है, इन्हें रातभर भिगोना। अक्सर व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग यह काम भूल जाते हैं और फिर अगले दिन राजमा बनाने का प्लान ड्रॉप करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो यह आसान किचन हैक आपके काम आ सकता है।

बिना भीगे राजमा को उबालते समय कुकर में कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दिए जाएं, तो राजमा जल्दी नरम हो सकते हैं। हालांकि, इस हैक के साथ कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं कि यह तरीका कैसे काम करता है और राजमा को भिगोना क्यों जरूरी है।

राजमा उबालते समय बर्फ डालने वाला हैक क्या है?

  • अगर आप रात में राजमा भिगोना भूल गए हैं, तो सबसे पहले राजमा को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें कुकर में डालें और जरूरत के अनुसार पानी भर दें।
  • इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें और सात से आठ बर्फ के टुकड़े भी डाल दें।
  • इसके बाद सामान्य तरीके से राजमा को उबाल लें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि राजमा पूरी तरह से गल गए हैं और जरा-सा भी कच्चापन नहीं है।

आखिर बर्फ के टुकड़े कैसे काम करते हैं?

जब गर्म पानी में अचानक ठंडे बर्फ के टुकड़े डाले जाते हैं, तो तापमान में तेजी से बदलाव होता है और इसी वजह से राजमा के दानों की बाहरी परत जल्दी मुलायम होने लगती है। कई लोग इस ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें अच्छे परिणाम भी मिलते हैं।

राजमा को रातभर भिगोना क्यों जरूरी है?

  1. राजमा जल्दी पकते हैं: भिगोने से राजमा पानी सोख लेते हैं, जिससे उन्हें पकाने में कम समय लगता है।
  2. पाचन में आसानी: राजमा में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो गैस और पेट फूलने की परेशानी पैदा कर सकते हैं। रातभर भिगोने से इन तत्वों की मात्रा कुछ हद तक कम हो सकती है।
  3. बेहतर स्वाद: भिगोए हुए राजमा ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट बनते हैं और आसानी से ग्रेवी में मिल जाते हैं।

अगर राजमा भिगोना भूल जाएं, तो क्या करें?

बर्फ वाले हैक के अलावा आप दूसरा तरीका भी ट्राई कर सकते हैं। अगर आपके पास थोड़ा समय है, तो राजमा को गर्म पानी में दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें। इससे भी राजमा जल्दी पकते हैं।

क्या यह हैक हर बार काम करेगा?

इस हैक के साथ हर किसी का एक्सपीरियंस अलग हो सकता है। राजमा की क्वालिटी, साइज और वो कितना पुराना है, भी पकने के समय को प्रभावित कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN