Home मनोरंजन समाचार राम कपूर ने शादी में चीटिंग पर कहा कुछ ऐसा, भड़क गईं...

राम कपूर ने शादी में चीटिंग पर कहा कुछ ऐसा, भड़क गईं आकांक्षा, बोलीं- आपको किसी के कपड़े उतारने…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/ram_kapoor_lockupp_2_1782803860402_1782803860543_b3cdc5d7-bb7c-4535-aee5-3495448b3a8d.jpg

लॉकअप 2 में राम कपूर ने कुछ ऐसा कहा कि नेटिजन्स भड़क गए हैं। राम का कहना है कि रिश्ते में चीटिंग गलती से हो सकता है। उसे माफ कर देना चाहिए। आकांक्षा का कहना है कि फिजिकल इंटीमेसी सोचा-समझा ऐक्ट है।

रिऐलिटी शो लॉकअप 2 इंट्रेस्टिंग होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के कॉन्ट्रोवर्शियल बयान वायरल हैं। लोग इन पर रिएक्ट कर रहे हैं। जनता के लपेटे में आने ने वाले लेटेस्ट पार्टिसिपेंट राम कपूर हैं। उन्होंने रिश्ते में चीटिंग के पक्ष में जो तर्क दिए उन पर लोगों की अलग-अलग राय हैं। राम का कहना है कि अगर आप पार्टनर को प्यार करते हैं तो धोखेबाजी को माफ किया जा सकता है। गलतियां हो जाती हैं, इससे रिश्ता नहीं टूटना चाहिए। यह बात आकांक्षा चमोला को रास नहीं आई वहीं लॉकअप के दर्शक भी भड़के हैं।

चीटिंग से नहीं टूटता रिश्ता

लॉकअप सज या सजा दर्शकों के बीच बज क्रिएट कर रहा है। अब शो में राम कपूर की जिरह चर्चा में है। शो में श्रेया कालरा ने राम से पूछा कि अगर उन्हें पता चले कि उनकी पार्टनर ने चीट किया है तो क्या वह दूसरे रिश्ते की तरफ डायवर्ट हो जाएंगे? इस पर राम बोले, ‘नहीं, आपको फिर से कनेक्शन मिल जाता है। मैं आपको कुछ बताता हूं. अगर आप सच में अपने पार्टनर को प्यार करते हैं तो कोई रिश्ता नहीं तोड़ सकता। शादी कठिन है और यह एक जर्नी है। आपको शादी पर हर दिन काम करना होता है।’

समय सब ठीक कर देता है

राम बोलते हैं, ‘कभी-कभी 20-25 साल की शादी में उतार-चढ़ाव होते हैं। अच्छा वक्त होता है तो खराब वक्त भी होता है। बुरे फेज में अगर गलती से किसी एक से कुछ हो जाए, अगर आप उनके बगैर नहीं जी सकते और अपने बच्चों के बगैर नहीं जी सकते तो समय सबकुछ हील कर देता है।’

क्या बोलीं आकांक्षा

राम कपूर के इस कमेंट पर आकांक्षा चमोला ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि फिजिकल रिलेशन गलती से नहीं होता। यह कोई ऐक्सीडेंट नहीं बल्कि कई सारे सोचे-समझे फैसलों का नतीजा होता है। आकांक्षा बोलीं, ‘आप किसी से इंटीमेट हो रहे हो, वो एक प्रॉसेस है। आपको किसी के कपड़े उतारने होते हैं, फिर अपने कपड़े उतारने होते हैं फिर ऐक्ट करना पड़ता है। आप इसे मिस्टेक नहीं कह सकते। ऐसा नहीं है कि चाकू रखा और गलती से मार दिया।’

लोगों को राम पर आया गुस्सा

सोशल मीडिया पर भी लोग राम कपूर को ट्रोल कर रहे हैं कि वह चीटिंग नॉर्मलाइज कर रहे हैं। एक ने लिखा है, मुझे ये अनस्क्रिप्टेड शोज पसंद हैं। इनमें दिखता है कि जिन लोगों को हम पसंद करते हैं वो कितने प्रॉब्लमैटिक हैं। एक ने लिखा है कि राम कपूर जैसे लोग नारसिसिस्टिक पर्सनैलिटी के होते हैं जिन्हें लगता है कि चीटिंग करना सही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN