Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘राम’ का रोल निभा रहे रणबीर कपूर का ‘लक्ष्मण’ ने खुलकर किया...

‘राम’ का रोल निभा रहे रणबीर कपूर का ‘लक्ष्मण’ ने खुलकर किया बचाव, एक्टर को बताया सुपरस्टार

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/16/1200x900/ranbir_kapoor_laxman_16_09_1789552370017_vAnl_1789552383699_hmzB_f9ca5d63-a267-4988-b83c-8f0daa80db34_XkOZ.png

नितेश तिवारी की रामायण में राम का किरदार निभाने को लेकर कई लोग रणबीर कपूर की आलोचना कर रहे हैं। रणबीर की आलोचनाओं के बीच फिल्म में उनके भाई का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने उनका बचाव किया है। 

रणबीर कपूर री रामायण नवंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। भगवान राम के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। रणबीर कपूर की आलोचनाओं पर अब फिल्म में उनके भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने रणबीर कपूर को बेस्ट बताया है।

रणबीर कपूर के बारे में क्या बोले रवि दुबे?

रवि दुबे ने रणबीर कपूर को सबसे बेस्ट कलाकार बताया है। उन्होंने रणबीर के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया है। उन्होंने रणबीर की ईमानदारी, काम के प्रति उनकी लगन और जमीन से जुड़े स्वभाव का भी जिक्र इस बातचीत के दौरान किया।

रणबीर की ईमानदारी और लगन को बताया बेमिसाल

वैरायटी इंडिया के साथ खास बातचीत में रवि दुबे ने कहा, “हमारे पास जो है उसमें से रणबीर सबसे बेस्ट हैं। वो एक असाधारण सुपरस्टार हैं।” रवि ने कहा कि रणबीर जिस ईमानदारी और लगन के साथ सेट पर आते हैं, वो बेमिसाल है। नितेश तिवारी के लक्ष्मण ने कहा कि उन्होंने रणबीर के काम के प्रति लगन, तौर-तरीकों, काम की गंभीरता और तैयारी के बारे में जो कुछ सुना था, उन्हें अपनी आंखों से देखने का मौका मिला।

रणबीर कपूर के व्यवहार की भी की तारीफ

रवि ने आगे कहा, “इन सबके साथ-साथ, उनका स्वभाव जमीन से जुड़ा, मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है। लोगों से बातचीत करते समय उन पर स्टारडम का जरा भी बोझ नहीं दिखता है। रणबीर की ये बात मुझे बहुत प्रभावित करती है।” रवि ने कहा कि ये उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी, यश, साई पल्लवी और रामायण के साथ जुड़े हर व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिला।

खुद फिल्म में काम करने को लेकर क्या बोले रवि दुबे?

फिल्म में काम करने को लेकर रवि दुबे ने कहा, “इस फिल्म के दौरान मैंने खुद को कई बार याद दिलाया कि हम सबके एक साथ आने का मुख्य कारण श्री राम के नाम का गौरव बढ़ाना है। जब भी मन में महत्वाकांक्षा या उपलब्धि के विचार आए तो मैंने खुद को समर्पण जैसी मजबूत भावना पर वापस लाने की कोशिश की।”

इस साल दिवाली पर रिलीज हो रहा है पहला पार्ट

बता दे, रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है। वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, काजल अग्रवाल, रकुलप्रीत सिंह, अरुण गोविल और कुणाल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म के पहले गाने को मिला बहुत सारा प्यार

फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। जहां कुछ लोगों ने फिल्म में इस्तेमाल होनेवाले वीएफएक्स की तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों ने इसपर निराशा भी जताई है।

हाल ही में फिल्म का एक नया गाना भी रिलीज हुआ है। इस गाने को काफी पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। इस गाने का टाइटल है जय-जय राम। इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजया है। वहीं, गाने का म्यूजिक तैयार किया है एआर रहमान ने। गाने के बोल लिखे हैं कुमार विश्वास ने। गाना रणबीर कपूर और साई पल्लवी पर फिल्माया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN