Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में छाए सनी देओल, ‘हनुमान’ के रूप...

‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में छाए सनी देओल, ‘हनुमान’ के रूप में दिखी विशाल झलक पर आए नेटिजंस के रिएक्शन

7
0

Source :- KHABAR INDIATV

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं और ये बात किसी से छिपी नहीं है। ‘रामायणः पार्ट 1’ की रिलीज के साथ ही ये बात पूरी तरह साफ हो चुकी है कि इस फिल्म के दूसरे भाग यानी ‘रामायणः पार्ट 2’ में सनी देओल बजरंगबली की भूमिका में दिखाई देंगे। मेकर्स ने फिल्म के पोस्ट क्रेडिड सीन में भगवान राम के रूप में सनी देओल के लुक से पर्दा उठा दिया है, जो आज यानी 5 नवंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, हालांकि इसमें उनका चेहरा नजर नहीं आया। अब फिल्म में सनी देओल की भगवान हनुमान के रूप में झलक पर सोशल मीडिय पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। तो चलिए जानते हैं कि ‘रामायणः पार्ट 1’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ‘हनुमान’ के रूप में दिखी सनी देओल की झलक पर नेटिजंस का क्या कहना है, चलिए जानते हैं।

Image Source : X/@PRATEEKSAHU25/@NISHANTADHOLIC_सनी देओल के लुक पर यूजर्स के रिएक्शन

‘हनुमान’ की एंट्री पर यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X से लेकर इंस्टाग्राम तक, हर तरफ अब ‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन की चर्चा जोरों पर है, जिसमें सनी देओल भगवान हनुमान के अवतार में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। भले ही उनका चेहरा छुपाकर रखा गया है, लेकिन बजरंगबली के रूप में उन्हें देखने की दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। एक ने उनके लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘हनुमान जी के तौर पर सनी देओल की एंट्री, बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा और उनकी आवाज में ‘जय श्रीराम’, इसे कहते हैं एकदम चरम पर पहुंचना।’

फैंस हुए हैरान

एक अन्य यूजर ने सनी देओल की बजरंगबली के रूप में एंट्री पर रिएक्ट करते हुए लिखा- ‘बड़ा सरप्राइज़! रामायण के पोस्ट क्रेडिट्स में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल ने क्या शानदार एंट्री ली! उन्होंने इस दिव्य किरदार में अपनी जानी-पहचानी ऊर्जा भर दी है। क्या इस कैमियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हुए?’ एक अन्य लिखता है- ‘रामायण में सनी देओल की एंट्री एकदम कमाल की है! उनका दमदार व्यक्तित्व, विशाल शरीर, ताकतवर काया और स्क्रीन पर उनकी जबरदस्त मौजूदगी उन्हें भगवान हनुमान के रोल के लिए एकदम परफेक्ट बनाती है। जैसे ही वे स्क्रीन पर आते हैं, पूरा माहौल ही बदल जाता है। उनका दमदार व्यक्तित्व, गठीला शरीर, प्रभावशाली मौजूदगी और शानदार आभा देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पार्ट 2 में उनके पूरे रोल को देखने के लिए आप कितने उत्साहित हैं?’

‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखी हनुमान के रूप में सनी देओल की झलक

बता दें, ‘रामायणः पार्ट 1’ में भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल नजर नहीं आते हैं, लेकिन फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में जरूर उनकी झलक देखने को मिलती है। मेकर्स ने उनका चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन जिस भव्य रूप के साथ उन्हें पेश किया है, उसे देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ‘रामायण’ के पोस्ट क्रेटिड सीन में सनी देओल की भगवान राम के रूप में झलक शेयर करने के बाद मेकर्स ने हनुमान चालीसा भी रिलीज कर दी है, जिसमें पांच सिंगर्स की आवाज सुनाई देती है। इससे पहले मेकर्स ने 28 अक्टूबर को बजरंगबली के रूप में सनी देओल की पहले झलक शेयर की थी, जिसके साथ ही ‘रामायणः पार्ट 2’ की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया। इस पोस्ट में बताया गया था कि फिल्म का दूसरा भाग 2028 में रिलीज होगा।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ के सेट पर राहा, बेटी को धूप से बचाते दिखे ‘राम’ बने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं BTS फोटोज

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV