Home मनोरंजन समाचार ‘रामायण’ में मेरा लुक पूरी तरह…, ट्रोलिंग के बीच रकुल प्रीत सिंह...

‘रामायण’ में मेरा लुक पूरी तरह…, ट्रोलिंग के बीच रकुल प्रीत सिंह का बड़ा बयान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/rakul_preet_singh_1785727693842_1785727698402_9e1dd930-73d8-4060-bafb-977aa735157b.jpg

Film Ramayana: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रामायण’ इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह ने रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभाया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के बारे में बात की। दरअसल, रविवार के दिन रकुल अपने पति और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ ‘एचटी सिटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड्स’ में शामिल हुई थीं। इस रेड कार्पेट इवेंट के दौरान जब उनसे नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में उनके लुक से जुड़ा सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ट्रोल्स को दो टूक जवाब दिया।

क्यों ट्रोल हो रही हैं रकुल प्रीत सिंह?

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रकुल ‘शूर्पणखा’ का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां कुछ फैंस उनके इस अलग अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रकुल का मॉडर्न ज्वेलरी डिजाइन, हैवी डिजाइनर ब्लाउज और साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल त्रेता युग के हिसाब से मेल नहीं खाता, बल्कि ये 2026 के फैशन जैसा लगता है।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में नजर आएगा फिल्म ‘एनिमल’ का ये एक्टर, निभा रहा है अहम किरदार

रकुल प्रीत सिंह ने क्या कहा?

ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए रकुल ने स्पष्ट किया कि उनका ये लुक पौराणिक ग्रंथों और किताबों में दिए गए सटीक विवरण पर आधारित है। रकुल बोलीं, ‘हमने अब तक जो भी फिल्में या टीवी सीरियल्स देखे हैं, हमारी समझ वहीं तक सीमित है। लेकिन हमारी पौराणिक किताबों में इससे कहीं अधिक गहरी जानकारी दर्ज है। ग्रंथों में स्पष्ट लिखा है कि शूर्पणखा लंका की सबसे खूबसूरत महिला थीं इसलिए मेरा ये लुक पूरी तरह से शास्त्रों और पौराणिक किताबों में लिखे विवरण को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है।’

‘ये राम युग का आरंभ है’, रणबीर कपूर की रामायण के ट्रेलर पर एनिमल डायरेक्टर संदीप वांगा का रिएक्शन, जानिए क्या बोले

कब आएगी ‘रामायण’?

‘रामायण’ का ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर में रकुल के अलावा रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (रावण), अरुण गोविल (राजा दशरथ) और लारा दत्ता (कैकेयी) का लुक देखने को मिला है। बता दें, रामायण दो पार्ट्स में आएगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर आएगा। वहीं इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

रामायण में बालिका वधु की एक्ट्रेस बनीं हैं माता सुमित्रा, लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभा रहीं हैं ये

यहां देखिए रामायण का ट्रेलर

Ramayana X Review: ‘रामायण’ के ट्रेलर में यश का ये एक सीन देख एम्प्रेस हुए लोग, ट्रेंड करने लगे ओम राउत

SOURCE : LIVE HINDUSTAN