Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म स्टार्स से की अपील- ऐसे प्रोडक्ट का...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म स्टार्स से की अपील- ऐसे प्रोडक्ट का विज्ञापन ना करें जो…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/pjd_1790098663337_4lij_1790098675564_EYs7_3ff4b3a2-ede0-46c4-8920-08a0a2adcb70_XuhA.jpg

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के दौरान सभी स्टार्स से एक खास अपील की है। उनकी इस अपील की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

71 नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी मंगलवार को हुई है जहां सिनेमा जगत के पॉपुलर आर्टिस्ट्स को सम्मानित किया हया है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबको सम्मानित किया है। हालांकि इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने सबसे एक जरूरी बात बोली। उन्होंने सभी आर्टिस्ट्स को उन प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करने से मना कर दिया जो दूसरों की हेल्थ को नुकसान पहुंचाए।

राष्ट्रपति ने क्या की स्टार्स से अपील

उन्होंने कहा, ‘जब सक्सेफुल आर्टिस्ट एक डिसिप्लिन लाइफस्टाइल के फायदे को लेकर बात करता है तो लाखों बच्चे और यंग लोग उनकी बात मानते हैं। मैं सभी पॉपुलर आर्टिस्ट्स से यही कहूंगी कि कोई भी ऐसे प्रोडक्ट का विज्ञापन ना करें जो लोगों की हेल्थ को नुकसान पहुंचाए। एक सच्चा स्टार वही है जो लाइट्स फैलाता है ना कि अंधेरा।’

राष्ट्रपति बोलीं महिलाएं ज्यादा लें भागीदारी

राष्ट्रपति ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए फिल्मों को सेलेक्ट करने वाली जूरी में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की भी अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि और महिलाएं रीजनल ज्यूरी में पार्टिसिपेट करें।’ उन्होंने यह भी कहा कि सेरेमनी में कई महिलाओं को अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

छोटे आर्टिस्ट या वर्कर्स को मिले रिस्पेक्ट और सिक्योरिटी

राष्ट्रपति ने फिल्म इंडस्ट्री से अपील करते हुए कहा कि वर्कर्स, छोटे आर्टिस्ट, असिस्टेंट्स और जो भी क्रिएटिव इकॉनोमी में अपना योगदान देते हैं उनकी रिस्पेक्ट होनी चाहिए और उन्हें सोशल सिक्योरिटी भी मिलनी चाहिए।

राष्ट्रपति ने बताया कि पिछले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्होंने इंडस्ट्री से आग्रह किया था कि फिल्म क्रू के हर सदस्य के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को अपने काम के कल्चर का अहम हिस्सा बनाए।

राष्ट्रपति की हो रही तारीफ

राष्ट्रपति द्वारा की गई इस अपील पर उनकी काफी तारीफ हो रही है क्योंकि कई स्टार्स कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करते हैं जिनपर काफी सवाल खड़े होते हैं खासकर पान मसाला जैसे विज्ञापन।

विनर्स की लिस्ट

बेस्ट फीचर फिल्म- आर्टिकल 370

बेस्ट एक्टर – कार्तिक आर्यन

बेस्ट एक्टर- ममूटी

बेस्ट एक्ट्रेस- यामी गौतम

बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- संजय मिश्रा

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- रोपाश्री, सचाना नमिदास

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- रणदीप हुड्डा

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- कल्कि 2898 एडी

बता दें कि इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पहली बार दिल्ली से बार हुआ है। इस बार सेरेमनी गुजरात के एकता नगर में हुआ। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के इतिहास में पहली बार जगह बदली गई है।

कई ने इस फैसले का सपोर्ट किया तो कई को ये बदलाव पसंद नहीं आया और अपील करते हुए कहा कि नेशनल अवॉर्ड्स दिल्ली में ही होना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN