Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार कौन हैं जी वी प्रकाश जिन्हें तीसरी बार मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड,...

कौन हैं जी वी प्रकाश जिन्हें तीसरी बार मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड, ए आर रहमान के साथ है खास रिश्ता

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/gv_1790094725295_QHQD_1790094737284_4P2E_9d9f9e48-3d59-4370-88a0-97c3ae8e339b_aXIm.jpg

72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में पूरी सिनेमा इंडस्ट्री के कुछ आर्टिस्ट्स को उनके काम के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस लिस्ट में तमिल इंडस्ट्री के म्यूजिक कंपोजर भी शामिल हैं।

72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 में जी वी प्रकाश कुमार को फिल्म अमारन के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन(बैकग्राउंड स्कोर) का नेशनल अवॉर्ड मिला है। बता दें कि जी वी प्रकाश का ये पहला नेशनल अवॉर्ड नहीं है। यह उनका तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। अब बताते हैं आपको कौन हैं जी वी प्रकाश।

कौन हैं जी वी प्रकाश कुमार

जी वी प्रकाश कुमार तमिल फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। वह मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के भतीजे हैं। जी वी प्रकाश को इससे पहले साल 2020 में फिल्म सोरारई पोटरु के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, साल 2023 में वाती के लिए बैकग्राउंड स्कोर और अब अमरन’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिल रहा है।

अवॉर्ड जीतने पर क्या बोले थे जी वी प्रकाश

अपनी इस जीत पर जी वी प्रकाश ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा था कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतना एक ऐसा सम्मान है जो खुद अवॉर्ड से कहीं बढ़कर है। यह एक ऐसे काम की बेहद भावुक पहचान है जिसके लिए ईमानदारी, संयम और यकीन की जरूरत थी। सभी अवॉर्ड्स की अपनी जर्नी होती है, लेकिन अमारन की मेरे दिल में एक स्पेशल जगब है क्योंकि इसका म्यूजिक एक ऐसी कहानी के लिए बनाया गया था जिसमें असाधारण भावनाओं और मानवीय गहराई को दिखाया है।

म्यूजिक स्कोर बनाने के प्रोसेस पर क्या बोले थे प्रकाष

इसके प्रोसेस को लेकर प्रकाश ने कहा था, ‘मेजर वरदराजन और इंदु की स्टोरी एक ऐसे स्कोर चाहती थी जिसमें प्यार, तारक, सैक्रिफाइज और देशभक्ति हो। शिवाकार्तिकेयन और साई पल्लवी ने फिल्म में काफी गहराई लाई है और इससे मुझे एक स्ट्रॉन्ग इमोशनल कैनवास मिला।’

कमल हासन ने किया था सपोर्ट

जी वी प्रकाश ने बताया था कि कमल हासन और अमारन की टीम ने भी उन्हें बहुत सपोर्ट किया था। वह बोले थे, ‘मैं कमल हासन सर और पूरे प्रोडक्शन टीम को थैंक्यू कहना चाहूंगा जिन्होंने मुझे क्रिएटिव फ्रीडम दी और मुझपर विश्वास किया कि मैं अमारन की म्यूजिकल दुनिया को शेप दे पाऊं।’

इन लोगों को जी वी ने किया था अवॉर्ड सम्मानित

जी वी प्रकाश ने फिर कहा था, ‘मैं ज्यूरी, म्यूजिशियन्स, टेक्निशियन्स, फिल्ममेकर्स और ऑडियंस को थैंक्यू कहूंगा जिन्होंने सालों से मेरे म्यूजिक पर ट्रस्ट किया। ये सम्मान हर उस इंसान को जाता है जिन्होंने मेरी मदद की अमारन में म्यूजिक देने के लिए।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN