Source :- LIVE HINDUSTAN
Soft Roti Hack: रोटी तभी टेस्टी लगती है, जब वो एकदम मुलायम बनी हो। इसके लिए आपको सिर्फ ये 1 ट्रिक फॉलो करनी है और आपकी रोटी हमेशा सॉफ्ट और इतनी टेस्टी बनेंगी कि घरवाले बिना सब्जी के भी खा जाएंगे।
रोटी रोज लगभग हर घर में बनती हैं, कभी लंच में तो कभी डिनर में। रोटी बनाने का सिंपल सा तरीका है, जो हर घर में मोटा-मोटा सेम ही होता है। लेकिन इससे जुड़ी छोटी-छोटी टिप्स जरूर हैं जो रोटी को और टेस्टी बनाने का काम करती हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि किसी-किसी के हाथ की रोटी बहुत ज्यादा सॉफ्ट, नर्म और स्वादिष्ट बनती हैं। ये सुबह से शाम तक भी रखी रहें, तो इनका मुलायमपन बरकरार रहता है। वहीं किसी-किसी की रोटी काफी टाइट रहती है जो खाने में उतनी अच्छी नहीं लगती। दरअसल दोनों ही तरीकों में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है, बस कुछ छोटी-छोटी ट्रिक्स हैं जिन्हें आप भी फॉलो करें तो आपकी रोटी भी और ज्यादा टेस्टी और सॉफ्ट बन सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।
आटा गूंथने का ये तरीका फॉलो करें
सॉफ्ट और टेस्टी रोटी का सबसे बड़ा सीक्रेट है उसका आटा। यानी जितनी अच्छी तरह आप आटा गूंथेंगे, उतनी ही अच्छी रोटी बनेगी। इसके लिए आपको बस ये छोटी सी ट्रिक फॉलो करनी है। सबसे पहले आटे में थोड़ा सा नमक डालकर पानी की मदद से गूंथ लें। नमक डालने से रोटी में अच्छा टेस्ट आता है। अब जब आप नॉर्मल आटा गूंथ लें, तो इसमें एक चम्मच देसी घी एड करें और इसे अच्छी तरह मसलते हुए एक बार दोबारा गूंथे। घी अच्छे से आटे में मिक्स हो जाना चाहिए। इससे डो एकदम सॉफ्ट लगेगा, जिसकी रोटी भी काफी मुलायम बनेंगी।
टिप: रोटी बनाने से पहले आटे को गूंथकर कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें। इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है, जिससे रोटियां भी अच्छी बनती हैं।
इस ट्रिक से बेलें रोटियां, एकदम सॉफ्ट बनेंगी
रोटी बेलते हुए हम अक्सर थोड़ा सा घी या सूखा आटा लगा लेते हैं। इससे रोटी बेलने में आसानी होती है, लेकिन रोटी सॉफ्ट नहीं बनती। इसके लिए आपको थोड़ी अलग सी ट्रिक फॉलो करनी है। सबसे पहले एक लोई बनाकर हाथों से अच्छी तरह फैला लें। इसके नीचे की तरफ थोड़ा सा सूखा आटा लगा लें, ताकि ये चकले से चिपके ना। अब ऊपर की तरफ देसी घी लगाकर उंगलियों की मदद से रोटी को थोड़ा और फैला लें। इसपर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क दें। इसे बीच में से फोल्ड करें, फिर थोड़ा सा घी लगाएं। ऐसा आप एक-दो बार और कर सकते हैं इससे लेयर्ड रोटी बनती है, जो और भी टेस्टी लगती है।
अब रोटी पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाएं और अच्छी तरह गोल शेप में बेल लें। रोटी थोड़ी पतली ही रखें। पतली रोटी खाने में ज्यादा टेस्टी लगती है। अब तवे पर गर्म होने दें, फिर रोटी को दोनों तरह से अच्छी तरह सेंक लें। आप किसी कपड़े की मदद से रोटी के किनारों को दबाते हुए अच्छी तरह सेंक सकते हैं। फ्लेम पर डायरेक्ट सेंकने से रोटी कई जल भी जाती है और कड़क भी बनती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






