Home rss world hindi रूस ने यूक्रेन पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए तेज,...

रूस ने यूक्रेन पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए तेज, 10 लोगों की मौत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार सुबह लिखा कि यह जरूरी है कि हमारे सहयोगी यह न भूलें: रूस हर दिन हमले तेज कर रहा है।

बैलिस्टिक मिसाइलों, शक्तिशाली ग्लाइड बमों और जेट-पावर्ड ड्रोन से जबरदस्त हमले किए हैं

मॉस्को और कीव के बीच हवाई हमले बढ़ने के बाद बीते 24 घंटों के दौरान 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस ने यूक्रेन पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों, शक्तिशाली ग्लाइड बमों और जेट-पावर्ड ड्रोन से जबरदस्त हमले किए हैं, जबकि अग्रिम मोर्चे पर उसकी बढ़त धीमी पड़ गई है। यह सब मास्को द्वारा अपने पड़ोसी देश पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू करने के लगभग साढ़े चार साल बाद हो रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार सुबह लिखा, “यह जरूरी है कि हमारे सहयोगी यह न भूलें: रूस हर दिन हमले तेज कर रहा है। अगर रूस ने अपने हमलों को और भी बेरहम बनाने का फैसला किया है, तो दुनिया को भी युद्ध को और फैलने से रोकने के लिए ज्यादा कड़े जवाब देने होंगे।”

उन्होंने कीव और जापोरिज्जिया शहरों, और ओडेसा, सुमी और खारकीव इलाकों में “रिहायशी इमारतों पर कई हमलों” का जिक्र किया। जापोरिज्जिया के क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत घर के मलबे के नीचे दबने से हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सुमी शहर पर रूस के एक अलग हमले में भी दो लोगों की मौत हो गई।

इस बीच, यूक्रेन के लंबी दूरी के ड्रोन ने रूस की तेल रिफाइनरियों और कारोबारों को निशाना बनाया है। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी क्रास्नोडार इलाके में यूक्रेन के ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार, मास्को द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय प्रमुख येवगेनी बालित्स्की ने शनिवार को कहा कि रात में रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के जापोरिज्जिया क्षेत्र के यूक्रेनी हमलों में तीन लोग मारे गए।

ट्रंप से चीन की मदद लेने का आग्रह किया: जेलेंस्की

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से रूस के आक्रमण को समाप्त कराने के लिए चीन की मदद लेने का आग्रह किया है। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से चीन के नेता को सहयोग के लिए सहमत करने का आग्रह किया है, ताकि बीजिंग रूस पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए यूक्रेन में साढ़े चार साल से जारी युद्ध समाप्त कराने के लिए कूटनीतिक प्रयास करे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें अभी तक ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन उन्हें इसके नतीजे की जानकारी मिलने की उम्मीद है। यूक्रेन की रक्षा के लिए अधिक अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के इच्छुक जेलेंस्की इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के साथ-साथ अमेरिका की यात्रा पर थे। उन्होंने मंगलवार को ट्रंप से मुलाकात की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN