Source :- LIVE HINDUSTAN
बाथरूम की सफाई को ज्यादातर लोग इग्नोर करते हैं और महीने में एक बार डीप क्लीनिंग करके उसे चमका देते हैं। यहां हम 4 ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपका बाथरूम रोजाना चमकता रहेगा।
बाथरूम घर का वह हिस्सा होता है, जिसका इस्तेमाल दिनभर किया जाता है। बाथरूम की साफ सफाई हमारे स्वास्थ्य से भी जुड़ी होती है इसलिए इसका हमेशा साफ रहना जरूरी है। जब आप बाथरूम को रोजाना साफ नहीं करते हैं तो ये बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है। ऐसे में जब इसकी सफाई महीने में एक बार करते हैं तो इसे चमकाने में घंटों लग जाते हैं। ऐसे में यहां हम 5 ऐसे हैक्स बता रहे हैं जो आपके बाथरूम को रोजाना चमकता रखने में मदद कर सकते हैं। इन तरीकों से रोजाना लंबी सफाई करने की जरूरत नहीं होगी। बस 5 से 10 मिनट की छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप असरदार तरीके से सफाई कर सकते हैं।
1) नहाने से पहले और बाद में करें ये एक काम
शॉवर से पहले बाथरूम की टाइल्स को अच्छी तरह से पोंछ दें। इस दौरान उन हिस्सों को अच्छी तरह से साफ कर दें जिनपस शॉवर का पानी नहीं पहुंचता। इसके बाद कांच और आसपास की टाइल्स को सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें। इसके अलावा नहाने के बाद गीले हुए शीशे और टाइल्स को भी पोंछ दें। ऐसा करने से पानी सूखकर सफेद निशान छोड़ने से पहले ही हट जाएगा।नहाने के बाद फर्श पर जमा हुए पानी को वाइपर से तुरंत निकाल दें। इससे पानी के दाग, फिसलन और नमी के कारण बनने वाली गंदगी कम होती है।
2) वॉशबेसिन रोज साफ करें
वॉशबेसिन को साफ करने में एक से दो मिनट ही लगते हैं। ब्रश करने और हाथ-मुंह धोने के बाद बेसिन में जमा टूथपेस्ट, साबुन और पानी के छींटे तुरंत धोकर पोंछ दें। इससे बेसिन पर परत जमने की संभावना कम होगी। इसे साफ करने के लिए थोड़ा सा लिक्विड वॉश लें और इसे ब्रश से घिस दें। फिर इसे अच्छी तरह से पानी डालकर पोंछ दें।
3) टॉयलेट को रोजाना हल्का साफ करें
टॉयलेट सीट और आसपास की जगह पर बाथरूम या टॉयलेट क्लीनर से रोजाना साफ करें। फ्लश के बाद सीट और ढक्कन को भी सूखा रखें। इसके लिए रोजोना नहाने से पहले सीट को टॉयलेट पेपर से पोंछ दें।
4) नाली और वेंटिलेशन का ध्यान
इसके अलावा बाथरूम की नाली में बाल दिखाई दें तो उन्हें तुरंत निकाल दें। इससे पानी की निकासी बेहतर रहेगी और बदबू भी कम होगी। इसके अलावा सफाई के बाद एग्जॉस्ट फैन चलाएं या खिड़की खोल दें। लगातार नमी रहने से फफूंदी और बदबू बढ़ सकती है।
5) सामान सही जगह पर रखें
शैंपू, साबुन, ब्रश और दूसरे सामान इधर-उधर रखे रहने की वजह से बाथरूम गंदा दिखने लगता है। इसलिए इस्तेमाल के बाद इन चीजों को सही जगह पर रखें। बाथरूम में रखे सभी सामान को अपनी जगह पर रखें। इससे बाथरूम तुरंत ज्यादा साफ और व्यवस्थित दिखाई देता है। ऐसा आप सबसे नहाने के बाद बिल्कुल लास्ट में कर सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


