Home खेल समाचार लियोनेल मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे, दागा 8वां गोल;...

लियोनेल मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे, दागा 8वां गोल; एमबाप्पे-एर्लिंग हालैंड भी दावेदार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लियोनेल मेसी गोल्डन बूट की रेस में कीलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड से आगे निकल गए हैं। उन्होंने इजिप्ट के खिलाफ जारी विश्व कप में अपना आठवां गोल दागा।

लियोनेल मेसी ने इजिप्ट के खिलाफ मुकाबले में एक गोल करके टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मंगलवार को इस विश्व कप में अपना आठवां गोल दागा और ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में आगे निकलने के साथ टूर्नामेंट में लगातार गोल करने का सिलसिला नौ मैचों का कर लिया। इजिप्ट 2-0 की बढ़त के साथ सबसे बड़ा उलटफेर करता दिखाई दे रहा था लेकिन क्रिश्चियन रोमेरो ने 79 वें मिनट में अर्जेंटीना का पहला गोल दागा। इस गोल से जोश में आये अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने इजिप्ट पर हमले बोले और खेल के जादूगर मेसी ने 83 वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। इंजरी समय के तीसरे मिनट में एंजो फर्नांडीज ने हेडर से तीसरा और मैच विजयी गोल दाग दिया।अर्जेंटीना के प्रशंसक अंतिम सीटी बजते ही ख़ुशी से झूम उठे।

लियोनेल मेसी का जारी विश्व कप में 8वां गोल

मेसी ने विश्व कप करियर का 21वां और इस विश्व कप का आठवां गोल 83वें मिनट में गोंजालो मोंटियेल की मदद से दागा और अर्जेंटीना को 2-2 से बराबरी भी दिलाई । इससे पहले 19वें मिनट में वह पेनल्टी चूक गए थे । विश्व कप के मैचों में लगातार गोल करने का मेसी का सिलसिला 2022 से चला आ रहा है। वह लगातार नौ मैचों में 13 गोल कर चुके हैं। ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में वह फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड से एक गोल आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के हैरी केन के छह गोल हैं । मेस्सी 2022 विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर थे। वहीं 2014 में उन्होंने चार गोल करके तीसरा स्थान हासिल किया था।

इजिप्ट के खिलाफ निर्धारित समय में 11 मिनट बाकी रहने तक अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ रहा था और ऐसा लगने लगा था कि कल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद आज मेसी की फुटबॉल के महासमर से विदाई की बेला आ गई है । इसके बाद हालांकि अर्जेंटीना ने तीन गोल दागकर जीत दर्ज की और दुनिया भर में उसके करोड़ों प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली । इसमें से बराबरी का गोल 83वें मिनट में मेसी ने दागा था जिनके अब विश्व कप करियर में 21 गोल हो गए हैं।

लियोनेल मेसी का जारी विश्व कप में 8वां गोल

मेसी ने विश्व कप करियर का 21वां और इस विश्व कप का आठवां गोल 83वें मिनट में गोंजालो मोंटियेल की मदद से दागा और अर्जेंटीना को 2-2 से बराबरी भी दिलाई । इससे पहले 19वें मिनट में वह पेनल्टी चूक गए थे । विश्व कप के मैचों में लगातार गोल करने का मेसी का सिलसिला 2022 से चला आ रहा है। वह लगातार नौ मैचों में 13 गोल कर चुके हैं। ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में वह फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड से एक गोल आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के हैरी केन के छह गोल हैं । मेस्सी 2022 विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में एमबाप्पे के बाद दूसरे स्थान पर थे। वहीं 2014 में उन्होंने चार गोल करके तीसरा स्थान हासिल किया था।

इजिप्ट के खिलाफ निर्धारित समय में 11 मिनट बाकी रहने तक अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ रहा था और ऐसा लगने लगा था कि कल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद आज मेसी की फुटबॉल के महासमर से विदाई की बेला आ गई है । इसके बाद हालांकि अर्जेंटीना ने तीन गोल दागकर जीत दर्ज की और दुनिया भर में उसके करोड़ों प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली । इसमें से बराबरी का गोल 83वें मिनट में मेस्सी ने दागा था जिनके अब विश्व कप कैरियर में 21 गोल हो गए हैं ।

अब अर्जेंटीना का सामना शनिवार को कंसास सिटी में स्विटजरलैंड से होगा। आखिरी सीटी बजने के बाद मेस्सी अपने आंसू नहीं रोक सके । उनहोंने 83वें मिनट में इस विश्व कप में आठवां गोल करके टीम को 2 . 2 से बराबरी पर पहुंचाया। विजयी गोल स्टॉपेज टाइम में एंजो फर्नांडिस ने दागा। वहीं क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट में अर्जेंटीना के लिये पहला गोल किया था। इजिप्ट ने यासिर इब्राहिम और मुस्तफा जिको के गोल के दम पर 2 . 0 से बढत बना ली थी। मेसी को पहले हाफ में मौका मिला था लेकिन उनकी पेनल्टी किक को मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबीर ने बचा लिया था। फिर जब स्कोर 1 . 0 था, तब उनका शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया । अर्जेंटीना की नजरें लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली ब्राजील (1958 और 1962) के बाद पहली टीम बनने पर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN