Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/lock_upp2_1782709903572_1782709903735_40b281c9-80a4-46ae-a0ea-f85eb5e191a7.jpgगौरव खन्ना के ज्यादातर फैन्स को लग रहा है कि आकांक्षा चमोला ने तलाक का बयान शो के लिए दिया है। लोग उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की टाइमलाइन चेक कर रहे हैं। इस बीच राखी सावंत का एक कमेंट चर्चा में है।
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 के प्रीमियर में कुछ ऐसा कहा कि लोग शॉक्ड हैं। उन्होंने बताया कि गौरव से अलग होने का फैसला ले लिया है। यह भी कहा कि एक साल से वह उनसे अलग रह रही हैं। नेटफ्लिक्स ने आकांक्षा की वो क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस पर राखी सावंत के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है। राखी के कमेंट का कई लोगों ने सपोर्ट किया है।
राखी सावंत ने क्या कमेंट किया
लॉकअप सीजन 2 में कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने सीक्रेट्स बताए। आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह गौरव से अलग हो रही हैं। फैन्स को ये बात हजम नहीं हो रही। लोगों को लग रहा है कि आकांक्षा शो के फुटेज के लिए ये सब बोल रही हैं। इस बीच राखी सावंत ने भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में ‘झूठी’ लिखा है और लाफिंग इमोजी बनाया है। राखी के कमेंट पर कई लोग लिख रहे हैं कि उन्हें भी ऐसा लग रहा है। एक ने झूठी वाले कमेंट पर लिखा है, ‘मुझे भी लग रहा है कि ये झूठ बोल रही है।’ एक ने लिखा है, शो के बाद दोनों को वापस प्यार हो जाएगा, बोलेगी, शो में मैंने रियलाइज किया कि गौरव ही मेरा सोलमेट है। एक ने लिखा है कि हर कोई शॉक्ड है लेकिन वह मुस्कुरा रही है।
लोगों को याद आई रुबीना
कुछ लोगों ने ये भी लिखा है कि आकांक्षा से तलाक गौरव के लिए अच्छा है। एक ने लिखा है, गौरव के लिए खुश हूं। ये उसके लिए मिसफिट थी। एक ने लिखा है, इतना खुश होकर कौन बोलता है भाई। एक ने लिखा है, रुबीना भी बिग बॉस में सेम डायलॉग बोली थी, अब तक दोनों साथ हैं। एक ने लिखा है, शो के लिए बढ़िया स्टोरीलाइन। एक ने लिखा है, गौरव भाई बहुत अच्छा फैसला है। एक कमेंट है, फेक ड्रामा लग रहा है स्क्रिप्टेड।
लोग चेक कर रहे इंस्टाग्राम
बता दें कि आकांक्षा का स्टेटमेंट वायरल होने के बाद लोग उनके इंस्टाग्राम की टाइमलाइन भी चेक कर रहे हैं। वे कई मौकों पर साथ दिख रहे हैं। होली इवेंट की दोनों की साथ की तस्वीर है। वहीं कुछ दोस्तों की पार्टी और इवेंट्स में आकांक्षा साथ नहीं थीं तो कयास लगाया जा रहा था कि वह अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी होंगी। गौरव खन्ना बिग बॉस 19 विनर हैं। आकांक्षा फैमिली वीक में उन्हें सपोर्ट करने आई थीं। उस वक्त गौरव उनकी काफी केयर करते दिख रहे थे। आकांक्षा ने गौरव को किस किया था और बोली थीं कि अडल्ट वाली पप्पी कर लूंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



