Home मनोरंजन समाचार Awarapan 2: दमदार अंदाज में लौट आया शिवम पंडित, आवारापन का टीजर...

Awarapan 2: दमदार अंदाज में लौट आया शिवम पंडित, आवारापन का टीजर देख इमोशनल हुए लोग

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/Awarapan_2_Official_Teaser_1782715825437_1782715852882_1807b9ac-44b3-4b6d-b627-6af68c40d97a.jpeg

Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन-2 का टीजर फाइनली रिलीज कर दिया गया है। लोग इसे देखकर नॉस्टैल्जिया फील करते और भावुक होते नजर आए।

साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ एक कल्ट हिट रही थी। अब इस फिल्म का पार्ट-2 सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। मेकर्स ने ‘आवारापन-2’ का टीजर सोमवार को रिलीज किया है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर उसी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि श्रिया सरन की जगह इस बार दिशा पाटनी ने ली है। फिल्म के पार्ट-1 की IMDb पर रेटिंग 7.4 रही थी और इसने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब एक बार फिर से इमरान हाशमी को शिवम पंडित के किरदार में देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों का रिएक्शन देखने लायक है।

कमेंट बॉक्स में क्या बोली पब्लिक

इमरान हाशमी ने यह वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर किया है। उनकी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। वो दर्द, इश्क और बदले के साथ लौट आती हैं। पूरे 19 साल के बाद शिवम पंडित लौट आया है, वहीं पर जहां से सब शुरू हुआ था। दूसरे ने लिखा- वाह, लंबे इंतजार के बाद। क्या धमाकेदार कमबैक किया है। गजब का साउंड ट्रैक। एक शख्स ने लिखा- सर बता नहीं सकता क्या फील हो रहा है इस वक्त पर। वापस बचपन में चला गया हूं बस आंखों से आंसू हैं और चेहरे पर मुस्कान। शुक्रिया सर। हमें यही वाला इमरान हाशमी चाहिए था सर। शुक्रिया इस किरदार को वापस लाने के लिए। किसी ने लिखा- पूरा बॉलीवुड एक तरफ, इमरान हाशमी एक तरफ। तो वहीं एक ने कमेंट किया- आग लगा दी। रोंगटे खड़े हो गए सर।

टीजर वीडियो में क्या दिखाया गया?

फिल्म के टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के वॉयस ओवर से होती है। “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं। उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती हैं।” इसके बाद इमरान हाशमी को आलिया हामिद की कब्र के पास जाते दिखाया गया है और वह इस पर गुलाब रखकर आगे बढ़ते हैं। पार्ट-1 में अगर शिवम मर गया था तो लौटा कैसे? टीजर में इसका भी जवाब दिया गया है। दिखाया गया है कि एक बौद्ध मठ के लोगों ने मॉन्क्स ने शिवम पंडित को बचा लिया। टीजर में आगे धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। इमरान हाशमी को काफी मस्कुलर अंदाज में दिखाया गया है और मेकर्स ने उसी फील को जिंदा रखने की पूरी कोशिश की है।

पार्ट-1 से कहीं ज्यादा हैं चुनौतियां

फिल्म काफी प्रॉमिसिंग है और पब्लिक का रिएक्शन भी काफी पॉजिटिव रहा है, लेकिन देखना यह होगा कि क्या यह सिनेमाघरों में वही जादू चला पाएगी जो इसके पिछले पार्ट ने चलाया था। बता दें कि ‘आवारापन’ (पार्ट-1) महज 18 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी, लेकिन इसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब पार्ट-2 का टीजर देखकर लग रहा है कि काफी पैसा खर्च किया गया है। कुछ लोगों ने कमेंट किया है कि यह फिल्म या तो ब्लॉकबस्टर हिट होगी, या फिर फ्लॉप हो जाएगी। बीच में इसका कोई भविष्य नहीं है। देखना है कि लोगों का अंदाजा कितना सही साबित होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN