Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘लोग तुम्हें नीचे खींचने की कोशिश करेंगे…’ दीपिका पादुकोण के ये 5...

‘लोग तुम्हें नीचे खींचने की कोशिश करेंगे…’ दीपिका पादुकोण के ये 5 कोट्स जिंदगी में हमेशा रखेंगे मोटिवेटेड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दीपिका पादुकोण ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें और फिर सफलता का स्वाद चखा। वह आज देश की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और लोगों को सफल होने के लिए मेहनत करने की सलाह देती हैं। उनकी कुछ ऐसी बातें हैं, जो आपको मुश्किल वक्त में हौसला दे सकती हैं।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दोबारा मां बनी हैं और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। दीपिका ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें और फिर सक्सेस का स्वाद चखा। आज वह जिस मुकाम है, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और आज वह देश की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं। दीपिका एक्ट्रेस बनने से पहले बेहतरीन स्पोर्ट्सपर्सन भी थीं और जिंदगी को लेकर उनका नजरिया काफी अलग है। अगर आप सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ना चाहते हैं लेकिन बार-बार हताशा हाथ लग रही हैं, तो दीपिका के कुछ कोट्स जरूर पढ़ें। उनके ये कोट्स जिंदगी में आगे बढ़ने का हौसला देंगे और सफलता तक पहुंचने में मदद करेंगे।

1. आत्मविश्वास मत डगमगाने देना

कभी इस बात से अपना ध्यान मत भटकने दो कि तुम अपने लिए क्या चाहते हो। लोग तुम्हें नीचे खींचने की कोशिश करें और जिंदगी में ऐसी कई परिस्थितियां आएंगी, जो तुम्हारे आत्मविश्वास को डगमगा सकती हैं। कुछ दिन ऐसे होंगे जब तुम्हारा मन टूटने लगेगा और कुछ दिन में ऐसे भी होंगे जब सब छोड़ देने की इच्छा होगी। लेकिन ऐसे समय में खुद को मजबूत रखना और लगातार आगे बढ़ते रहना।

2. खुद की अलग पहचान

दीपिका पादुकोण कहती हैं कि हम सभी अलग होते हैं और सभी को अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए। हम सभी की पसंद-नापसंद भी अलग होती है। अपनी पसंद फिंगरप्रिंट की तरह होती है, जो आपको दूसरों से अलग और अनूठा बनाती है। ऐसे ही आप खुद को औरों से अलग बनाएं, जिससे आप सबसे अलग और काबिल दिखे।

3. कमजोर महसूस करना गलत नहीं

दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन के बाद माना कि खुद को कमजोर महसूस करना या फिर अपनी कमजोरियों को किसी और के साथ बांटना बिल्कुल भी गलत नहीं होता। अगर आप खुद को कमजोर समझ रहे हैं, तो उस बात को मानकर चीजों को करें। कमजोर होने पर भी मजबूत होने का दिखावा करना सिर्फ झूठ होगा। अपने माता-पिता, भाई-बहन के आगे आप खुलकर अपनी बात रख सकते हैं।

4. हर काम को फोकस के साथ करो

अगर आप जिंदगी में सफल होना चाहते हैं, तो जिस भी काम को कर रहे हो, उसे फोकस के साथ करो। मैं हमेशा अपने काम में पूरी तरह से फोकस्ड रही हूं और कोई भी पेशा आपको आधे-अधूरे मन से काम करने की छूट नहीं देता। अगर आप अपने काम में पूरी तरह डूबे हुए नहीं हैं, तो आप कभी सफल नहीं हो सकते।

5. बुरे समय में होती है कुछ अच्छाई

अगर आप लगातार फेल हो रहे हैं या फिर असफल हो रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। दीपिका पादुकोण कहती हैं कि कई बार बुरी चीजों से भी अच्छी चीजें निकलकर आती हैं। उस वक्त हमें शायद इसका एहसास नहीं होता है लेकिन जैसे-जैसे हम मुश्किलों से जूझते हुए आगे बढ़ते हैं और वक्त गुजरता है, तो हमें समझ आने लगता है कि उन मुश्किल से हमने क्या कुछ सीखा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN