Home मनोरंजन समाचार विंदू दारा सिंह बोले- फराह से शादी टूटने की वजह था धर्म,...

विंदू दारा सिंह बोले- फराह से शादी टूटने की वजह था धर्म, वह पहले नॉर्मल थी बाद में बहुत धार्मिक हो गई

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/dara_singh_1782364550275_1782364563449_9d2af80d-ce3b-45b4-9fc5-6960a246d3da.jpg

विंदू दारा सिंह को जब उनके पिता ने फराह नाज से शादी के पहले समझाया कि बाद में दिक्कतें आ सकती हैं तो उनको समझ नहीं आया था। बाद में उनकी बात सच हुई। विंदू बोले कि वह बाद में अचानक से धार्मिक हो गई थी।

विंदू दारा सिंह का कहना है कि उनके पिता दारा सिंह सभी धर्मों को मानते थे। हालांकि जब उन्होंने फराह नाज से शादी करने की इच्छा जताई तो पिता ने सावधान किया था। दारा सिंह ने कहा था कि हिंदू और मुस्लिम की शादी मुश्किल होती है। बाद में दिक्कतें आती हैं। हालांकि उस वक्त विंदू नहीं समझे। बाद में पिता की बात का अहसास हुआ। विंदू ने बताया कि फहरा पहले नॉर्मल रहती थीं बाद में अचानक से बहुत धार्मिक हो गईं। इस वजह से उनकी शादी में दिक्कतें आने लगी थीं।

सभी धर्मों का सम्मान करते थे दारा सिंह

विंदू दारा सिंह कड़क यूट्यूब चैनल पर थे। अपने पिता दारा सिंह से हुई बातचीत को याद करके बोले, हम उन लोगों में से हैं जिनके लिए हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सब भाई की तरह हैं। मेरे पिता हमेशा यही बोलते थे।

शादी से पहले क्या दी थी सलाह

विंदु ने जब फराह खान से शादी की इच्छा जताई तो दारा सिंह ने उन्हें समझाया था। विंदू बोले, ‘डैडी ने कहा था विंदु एक और भी चीज है कि हिंदू और मुस्लिम की जो शादी है वो बहुत कठिन है। मैं फराह के साथ शादी करना चाहता था। उन्होंने कहा कि मुश्किल है विंदू आखिर में गड़बड़ हो जाती है। मैंने बोला कि गड़बड़ नहीं होगी। वह बोले, ‘सोच ले पर गड़बड़ होती है।’

नहीं है शादी का पछतावा

विंदू आगे बोले, ‘खैर मुझे उस पर पछतावा नहीं है। मेरे पास फतेह है, मेरा प्यारा बेटा जिसे मैं अपनी जिंदगी से ज्यादा प्यार करता हूं लेकिन वो सच था। तो हमेशा याद रखना कि जो मां-बाप होते हैं वो हमें सलाह देते हैं पर हम सुनते नहीं हैं। हमें लगता है कि ये क्या बोल रहे हैं, उनको क्या पता लेकिन उनको ज्यादा पता होता है। उनका अनुभव ज्यादा है। वह आपके भगवान हैं। उनकी बात सुननी चाहिए।’ विंदू ने कहा कि लोगों को लगता है कि हम बहुत अक्लमंद हैं लेकिन पेरेंट्स रोकें-टोकें तो इसे ऊपर वाले का सिग्नल मानना चाहिए।

धर्म के लिए हो गया था ज्यादा झुकाव

विंदू से पूछा गया कि क्या उनकी शादी ना चलने की वजह धर्म थी? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘बिल्कुल। क्या था ना कि पहले वह बिल्कुल नॉर्मल थी। अचानक से बहुत रिलीजियस हो गई। हमारे में ज्यादा धार्मिक वाला सिस्टम नहीं था। अचानक तुम रिलीजियस हो जाओगे तो गड़बड़ होती है। मेरे हिसाब से मुझे यही मेन वजह लगती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN