Home मनोरंजन समाचार ‘भौकाल लोडिंग’, मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज, रवि किशन के फैंस...

‘भौकाल लोडिंग’, मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज, रवि किशन के फैंस के लिए तोहफा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/25/1200x900/mirzapur_25_06_1782372068942_1782372072931_5b505d30-4c21-4c5d-b314-8556614de13a.png

मिर्जापुर द मूवी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गुड्डू भैया से लेकर कालीन भैया तक का भौकाल इस टीजर में देखने को मिला है। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद मिर्जापुर द मूवी अब बड़े पर्दे पर फैंस को एंटरटेन करने आ रही है। फिल्म का टीजर आज यानी 25 जून को रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कालीन भैया का भौकाल साफ नजर आया है। टीजर से साफ है कि सीरीज की तरह ही ये फिल्म भी एक्शन से भरपूर और दमदार होने वाली है। टीजर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

कालीन भैया का दमदार डायलॉग

टीजर की शुरुआत कालीन भैया से होती है। कालीन भैया आरती कर रहे होते हैं और उनका डायलॉग आता है- काबिल औलाद बड़ी मुश्किल से मिलती है। और कभी-कभी नहीं भी मिलती है। इसके बाद मुन्ना भैया की एक झलक देखने को मिलती है।

गुड्डू भैया और उनके पिता का मतभेद

टीजर में फिर होती है गुड्डू भैया की एंट्री। गुड्डू भैया अपने पिता को समझाते हैं कि गैंगस्टर कैसे हमेशा टॉप पर रहे हैं। साफ है कि फिल्म में भी गुड्डू भैया और उनके पिता के बीच दर्शकों को मतभेद देखने को मिलेगा।

रवि किशन की खतरनाक विलेन के रूप में एंट्री

मुन्ना भैया अपनी वही पुराने भौकाली अंदाज में नजर आए। फिल्म में गुड्डू भैया के साथ इस बार बबलू के रूप में जितेंद्र कुमार नजर आएंगे। टीजर में फैंस को एक सरप्राइज मिला है। रवि किशन की एंट्री एक खतरनाक विलेन के रूप में हुई है।

टीजर से साफ है कि सीरीज की तरह ही इस बार भी गुड्डू भैया और मुन्ना भैया में जंग देखने को मिलेगी। दोनों एक दूसरे पर बंदूक ताने खड़े होंगे। रवि किशन किस रोल में नजर आएंगे, इसको लेकर भी फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए yehhaimirzapur (आधिकारिक चैनल) ने लिखा- इस सितंबर, एक ज़बरदस्त अनकही कहानी देखें। भौकाल के लिए तैयार हो जाइए बड़े पर्दे पर। फिल्म का टीजर देख लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा भौकाल लोडिंग। एक ने कहा- स्वीटी बेबी इज बैक। एक ने कहा- लाल फूल नीला फूल मुन्ना भैया ब्यूटीफुल

दो भाषाओं में रिलीज होगी मिर्जापुर द मूवी

मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने।

फिल्म की भौकाली स्टार कास्ट

फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें सीरीज का हिस्सा रहे पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, अभीषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, हर्षिता शेखर, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, कुलभूषण खरबंदा जैसे किरदार नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में मोहित मलिक, जीतेंद्र कुमार, प्रमोद पाठक, रवि किशन, सुशांत सिंह, सोनल चौहान जैसे एक्टर्स भी दिखेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN