Home rss business hindi विजय केडिया ने 250 रुपये के करीब खरीदा यह शेयर, अब 23000...

विजय केडिया ने 250 रुपये के करीब खरीदा यह शेयर, अब 23000 रुपये के पार दाम, करीब 100 गुना मिला रिटर्न

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास अभी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के 1,30,000 शेयर हैं।

जब ज्यादातर निवेशकों ने एक लुढ़कते स्टॉक से दूरी बनाई, उस वक्त दिग्गज निवेशक विजय केडिया को इस शेयर में बड़े मौके नजर आए। विजय केडिया ने मार्च 2020 में कोविड पैनिक बॉटम पर करीब 250 रुपये प्रति शेयर के दाम पर न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर खरीदे। केडिया, इससे पहले साल 2019 में भी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर खरीद चुके थे। 6 साल बाद न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी से विजय केडिया को अपने दांव पर करीब 100 गुना रिटर्न मिला। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

250 रुपये का शेयर पहुंचा 23000 रुपये के पार
स्टॉक मार्केट के दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) ने पहले सितंबर 2019 के करीब फार्मास्युटिकल कंपनी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर खरीदे। इसके बाद केडिया ने मार्च 2020 में इस कंपनी के और शेयर अपने पोर्टफोलियो में जोड़े। इस समय न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर 250 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे थे। न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयर 21 अगस्त 2026 को BSE में अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल 23,899 रुपये पर पहुंच गए। मार्च 2020 के परचेज प्राइस के मुकाबले विजय केडिया को करीब 100 गुना मुनाफा हुआ।

केडिया ने अलग-अलग प्राइसेज पर खरीदी 1.7% हिस्सेदारी
दिग्गज निवेशक विजय केडिया को मिला यह बंपर रिटर्न, न्यूलैंड लैबोरेटरीज में उनके खरीद स्तर से आए तेज उछाल पर आधारित है। केडिया ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में अलग-अलग प्राइसेज पर कंपनी में करीब 1.5 से 1.7 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी। इसके बाद, उन्होंने अलग-अलग रेट्स पर करीब 0.5 से 0.6 पर्सेंट हिस्सेदारी बेच दी। केडिया ने 7500 रुपये प्रति शेयर के करीब यह हिस्सेदारी बेची। बाकी की हिस्सेदारी उन्होंने बनाए रखी है।

केडिया के पास अभी कंपनी 1,30,000 शेयर
विजय केडिया ने न्यूलैंड लैबोरेटरीज (Neuland Laboratories) पर दांव अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए लगाया है। केडिया के पास अभी न्यूलैंड लैबोरेटरीज के 1,30,000 शेयर हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.01 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा जून 2026 तिमाही तक का है। दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल का भी न्यूलैंड लैबोरेटरीज पर बड़ा दांव है। उनके पास कंपनी के 4,00,000 शेयर हैं। यानी, कंपनी में मुकुल महावीर अग्रवाल की 3.12 पर्सेंट हिस्सेदारी है। पिछले पांच साल में न्यूलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों में 1199 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 1709 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 523 पर्सेंट का उछाल आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN