Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार विजय थलपति के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ का तीसरा दिन, जानिए इसका...

विजय थलपति के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ का तीसरा दिन, जानिए इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/vijay_1791185306982_QkT4_1791185325971_X9au_878a4121-75d8-4fbe-8a84-b748c8707f39_3pBT.png

Sigma Box Office Day 3: एक तरफ अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रिलीज हुई, दूसरी तरफ विजय थलपति के बेटे की ‘सिग्मा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। आइए बताते हैं यह फिल्म कैसा परफॉर्म कर रही है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति के बेटे जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘सिग्मा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। शुरुआत में इस फिल्म की बहुत चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पा रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने तीन दिन में कितनी कमाई की है।

‘सिग्मा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘सिग्मा’ शुक्रवार (2 अक्टूबर) को थिएटर में रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने भारत में 2.35 करोड़ रुपये (नेट) कमाए। शनिवार के दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और ‘सिग्मा’ ने भारत में 1.50 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया। रविवार को भी फिल्म की कमाई में कोई सुधार नहीं हुआ। वीकेंड होने के बावजूद, इसने 1.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया।

‘सिग्मा’ का डे वाइज कलेक्शन

डे 1 (2 अक्टूबर) – 2.35 करोड़ रुपये

डे 2 (3 अक्टूबर) – 1.50 करोड़ रुपये

डे 3 (4 अक्टूबर) – 1.50 करोड़ रुपये

कुल कमाई – 5.35 करोड़ रुपये

‘सिग्मा’ के बारे में

2 अक्टूबर को रिलीज हुई ‘सिग्मा’ जेसन संजय के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। फिल्म में संदीप किशन ‘गुरु’ के रोल में और फारिया अब्दुल्ला ‘सैम’ के रोल में हैं, जबकि संपत राज ने ‘कोटलापट्टी वीरय्या रेड्डी’ का किरदार निभाया है। राजू सुंदरम, शिव पंडित और अंबू थसन भी कास्ट का हिस्सा हैं।

कैसे हैं विजय थलपति और जेसन के रिश्ते?

साउथ सुपरस्टार विजय थलपति और उनके बेटे जेसन संजय के बीच दूरियों की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं। जेसन, विजय और संगीता सोर्नालिंगम के बेटे हैं। दोनों के बीच अनबन की अटकलें तब और तेज हो गईं जब विजय थलपति के बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी पत्नी और बेटे दोनों ही अनुपस्थित रहे। वहीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड त्रिशा कृष्णन, एक्टर के मां-बाप के साथ बैठी नजर आईं।

जेसन संजय की फिल्म का विजय ने नहीं किया प्रमोशन

एक तरफ, जेसन संजय ने अपने प्रोफेशनल नाम से पिता विजय थलपति का नाम हटा दिया है। जेसन संजय ने मां के नाम को तरजीह दी है। वह अब अपने नाम के साथ ‘जेसन संजय एस’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां ‘एस’ उनकी मां संगीता सोर्नालिंगम के नाम को दर्शाता है। वहीं दूसरी तरफ, विजय ने अपने बेटे की पहली फिल्म का प्रमोशन नहीं किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN