Home मनोरंजन समाचार विजय स े अपन ी नजरे ं नही ं हट ा प...

विजय स े अपन ी नजरे ं नही ं हट ा प ा रही ं तृष ा कृष्णन, स्पेशल फोट ो शेयर कर बोलीं- आपक ी वजह स े सब इतना…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/23/1200x900/vkt_1782229416004_1782229427566_b2b9ed33-d95b-4a17-ab92-ee5d1fc1069b.jpg

तृषा कृष्णन के जिस पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ ही गई है। एक्ट्रेस ने विजय के साथ एक फोटो शेयर की है वो भी खास फोटो के साथ।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का सोमवार को बर्थडे था। इस खास मौके पर सभी ने उन्हें बधाई दी। लेकिन तृषा कृष्णन की बर्थडे विश मिस थी जिस वजह से सोशल मीडिया पर ये अनुमान लगाए जा रहे थे कि कहीं दोनों के बीच कोई अनबन तो नहीं या दोनों के रिलेशन में दरार आ गई हो, लेकिन अब तृषा ने एक खास फोटो शेयर कर इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

विजय ने तृषा के साथ मनाया बर्थडे

दरअसल, तृषा ने विजय का बर्थडे साथ में ही सेलिब्रेट किया। उन्होंने विजय के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें विजय के सामने 5 केक रखे हैं। विजय जहां केक को देख रहे हैं तो वहीं तृषा, विजय को देख रही हैं।

तृषा का खास मैसेज विजय के लिए

फोटो को शेयर कर तृषा ने लिखा, ‘उस इंसान को, जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है—जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।’

फैंस के आए खूब कमेंट्स

तृषा के इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। कोई लिख रहा है कि हमें बस इसका ही इंतजार था। किसी ने लिखा कि अब जाकर राहत मिली है। फाइनली फालतू की खबरें बंद हो जाएंगी।

अनबन की आने लगी थी खबर

दरअसल, तृषा ने जब सोमवार को कोई पोस्ट नहीं किया तो सभी अनुमान लगाने लगे थे कि कहीं दोनों के बीच कोई अनबन तो नहीं जिस वजह से एक्ट्रेस ने उन्हें विश नहीं किया क्योंकि पिछले कुछ सालों से तृषा, विजय के बर्थडे पर उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया था।

काफी समय से रिलेशनशिप की आ रही खबर

बता दें कि विजय और तृषा के रिलेशन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर कमेंट नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।

विजय और संगीता का तलाक

कुछ समय पहले ही खबर आई कि विजय और उनकी पत्नी संगीता का तलाक हो रहा है। इसी दौरान यह रिपोर्ट भी आई कि संगीता का दावा है कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है। हालांकि उन्होंने खुलकर नाम कभी नहीं लिया।

वैसे जिस दिन विजय ने तमिलनाडु मुख्यमंत्री बनने के लिए शपथ ली थी, उस दिन तृषा इस खास दिन पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए आई थीं। वह पूरे ट्रेडिशनल लुक में थीं और उनके साथ उनकी मां भी थीं। तृषा की इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN