Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘वेलकम’ फेम मुश्ताक खान का निधन, 56 की उम्र में ली आखिरी...

‘वेलकम’ फेम मुश्ताक खान का निधन, 56 की उम्र में ली आखिरी सांस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/MUSTAQ_KHAN_24_09_1790260752581_LoHC_1790260757678_nGYd_63b8f01e-80fd-420f-bea4-a50c67639862_AGBY.png

Mushtaq Khan Death News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। वेलकम और आशिकी जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है। 

मशहूर एक्टर मुश्ताक खान ने आज यानी 24 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिश्ताक खान ने ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘हम हैं राही प्यार’ के और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मुश्ताक खान ने 56 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

लंग कैंसर की वजह से हुआ एक्टर का निधन

एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर का निधन आज (गुरुवार) शाम 7 बजे के करीब हुआ। मुश्ताक खान को पहले लंग कैंसर हुआ था, वो ठीक भी हो गए थे। लेकिन आठ दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मुश्ताक कैंसर की आखिरी स्टेज में थे।”

वेलकम में निभाया था बल्लू का किरदार

मुश्ताक खान ने अपने करियर में तमाम सपोर्टिंग रोल किए। अक्षय कुमार की वेलकम में मुश्ताक खान ने बल्लू का रोल निभाया था। इस फिल्म से उनका सीन काफी वायरल हुआ था। मीम की दुनिया में भी मुस्ताक खान का वेलकम का डायलॉग, मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। एक दिन उदय भाई को गुस्सा आ गया…, काफी फेमस था।

इन फिल्मों में भी नजर आए थे मुश्ताक खान

वेलकम के अलावा मुश्ताक खान को गदर 2, बधाई 2 और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। फिल्मों के साथ-साथ मुश्ताक खान टीवी की दुनिया में भी नजर आ चुके हैं। टीवी सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में मुश्ताक खान नजर आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN