Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/27/1200x900/shikari_27_05_1779901653481_1779901663426_b35f323b-d217-44bc-9261-db38095ff35e.png2000 में रिलीज हुई गोविंदा की उस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिसमें गोविंदा एक साइको किलर बने थे। गोविंदा की फिल्म के लिए तारीफ हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी।
गोविंदा को आप कॉमेडी एक्टर के तौर पर जानते हैं। गोविंदा ने अपने करियर में ज्यादातर कॉमेडी फिल्में ही की हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी है जिसमें गोविंदा कॉमेडी करते नहीं, बल्कि एक साइको किलर के रोल में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म जब रिलीज हुई थी तो गोविंदा की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। आइए जानते हैं क्यों फ्लॉप हुई थी फिल्म और क्या है फिल्म का प्लॉट?
क्या है फिल्म का नाम?
मैं गोविंदा की जिस फिल्म की बात कर रही हूं, उसका नाम है शिकारी। फिल्म 6 अक्टूबर, 2000 को रिलीज हुई थी। फिल्म में गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर और तबु नजर आई थीं। साल 1996 में रिलीज हुई साजन चले ससुराल के बाद ये तीसरा मौका था जब तबु, गोविंदा और करिश्मा कपूर ने साथ में काम किया था।
शिकारी की कमाई और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ये पहला मौका था जब गोविंदा ने किसी फिल्म में एक साइको किलर का किरदार निभाया था। गोविंदा ने शानदार एक्टिंग की थी। गोविंदा की एक्टिंग कुछ ऐसी थी कि कोई बच्चा अगर फिल्म देखे तो उसे गोविंदा के किरदार से डर लगे। boxofficeindia.com के मुताबिक, गोविंदा की इस फिल्म का बजट 7.25 करोड़ था। वहीं, इस फिल्म ने भारत में 8.34 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।
फिल्म का प्लॉट
फिल्म के प्लॉट की बात करें तो इस फिल्म में गोविंदा एक जेल से भागे हुए कैदी होते हैं। वो पुलिस से बचते बचाते साउथ अफ्रीका पहुंच जाते हैं। वहां, गोविंदा भेष बदलकर जाकर करिश्मा कपूर के भाई का कत्ल कर देते हैं। इसके बाद, वो करिश्मा कपूर के साथ उसके भाई के कातिल को ढूंढने में मदद करते हैं। गोविंदा इस दौरान एक के बाद एक कई कत्ल करते हैं। करिश्मा कपूर को भी वो मारने की कोशिश करते हैं। गोविंदा ऐसा क्यों करते हैं इसका सस्पेंस फिल्म के बिल्कुल आखिर में खुलता है।
गोविंदा की शिकारी फ्लॉप होने के कारण
गोविंदा की शिकारी के फ्लॉप होने का एक बड़ा कारण ये माना जाता है कि गोविंदा उन दिनों कॉमेडी-रोमांटिक फिल्मों में नजर आ रहे थे। दर्शकों को गोविंदा की वो छवि पसंद आ रही थी। लेकिन जब गोविंदा डार्क रोल में नजर आए तो लोगों को ये बात समझ नहीं आई और इस वजह से फिल्म फ्लॉप हुई।
फिल्म के फ्लॉप होने का दूसरा कारण ये माना जाता है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में जो एंगल दिखाया गया है, वो लोगों को पसंद नहीं आया था। गोविंदा की एक्टिंग प्रोस्थेटिक मेकअप की आलोचकों ने तारीफ की थी, लेकिन फिल्म की स्टोरीलाइन को कमजोर माना गया था।
फिल्म की कास्ट और डायरेक्शन
इस फिल्म में गोविंदा, तबु और करिश्मा कपूर के अलावा निर्मल पांडे, सष्मा सेठ, जॉनी लीवर, किरण कुमार, राणा जंग बहादुर, बीना बनर्जी और श्वेता मेनन जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है। फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म को एन.चंद्रा ने डायरेक्ट किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





