Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शनिवार को ‘हनुमान अंश’ की दहाड़ से डरा ‘मिर्जापुर’, दूसरे दिन ‘हैवान’...

शनिवार को ‘हनुमान अंश’ की दहाड़ से डरा ‘मिर्जापुर’, दूसरे दिन ‘हैवान’ की निकली हवा, देखें 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/13/1200x900/Saturday_Box_Office_1789271574225_14cf15d7-6a05-4001-a0a1-6efeee2d60ee_1789271586569_703cb678-564a-4c37-9a37-3a6f08aa2c4e_29f0091d-d9ec-44e3-a877-666cb06103f7_5b07d7fd-03a6-4b71-a586-e289f1f012b8.jpg

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’, ‘हनुमान अंश’, ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के साथ टक्कर देखने को मिलेगा।

Saturday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में आपस में टकरा रही है। सभी फिल्में एक से बढ़कर एक हैं। बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी नजर आ रहीं, वहीं, कुछ लो बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रहीं और जमकर कमाई कर रहीं। इसी बीच अब अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ रिलीज हो गई है। अब इसका बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’, ‘टॉक्सिक’, ‘इरुमुडी’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के साथ टक्कर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं शनिवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

वीकेंड पर क्या रहा ‘हैवान’ का हाल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि लंबे अरसे के बाद अक्षय और सैफ इस फिल्म में साथ नजर आए। ये मूवी 11 सितंबर, 2026 को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था। इस मूवी को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय ने विलन का किरदार निभाया है। ऐसे में हर किसी को ‘हैवान’ ने ओपनिंग डे कलेक्शन से दर्शकों को उतना खुश नहीं किया जितना इससे उम्मीद की गई थी। साथ ही वीकेंड पर भी ये पूरी तरह से सुस्त निकली। ‘हैवान’ ने पहले दिन 3.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। Sacnilk के अर्ली अनुसार, शनिवार को ‘हैवान’ ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 8.60 करोड़ हो गया है।

‘मिर्जापुर’ का जारी है भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये डे वन से ही ये शानदार कमाई कर रही है। इसने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज इसे रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के शनिवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, शनिवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 12.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 170.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 245.19 करोड़ हो गया है।

‘टॉक्सिक’ ने टेके घुटने

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज 17 दिन हो गए हैं। ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले हफ्ते यश की फिल्म ने 239.30 करोड़ की कमाई की। वहीं, दूसरे हफ्ते मूवी ने 8.94 करोड़ कमाए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को ‘टॉक्सिक’ ने 0.33 लाख रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 248.78 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 340.10 करोड़ हो गया है।

‘इरुमुडी’ का कैसा रहा शनिवार

रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ‘इरुमुडी’ ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। ‘इरुमुडी’ ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म के शनिवार के कलेक्शन आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इरुमुडी’ ने 23वें दिन 2.25 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 178.05 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 229.25 करोड़ रुपये हो गया है।

‘हनुमान अंश’ मचा रही कोहराम

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। ‘हनुमान अंश’ महज दो करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से ‘हनुमान अंश’ ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। इसने वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। वहीं, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। शनिवार को यानी 37वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने 18.50 करोड़ रुपये कमा डाले। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 236.50 करोड़ रुपये हो गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN