Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के जॉर्जिया में हेलिकॉप्टर क्रैश में एक भारतीय पायलट की मौत हो गई। दावे फिजी ने कुछ घंटे पहले ही शादी की थी। शादी के बाद वह हनीमून के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में ही हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। 

अमेरिका के जॉर्जिया में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम दावे फिजी है और वह केरल के रहने वाले थे। दावे डेल्टा एयरलाइन में पायलट थे। थोड़ी देर पहले ही उनकी शादी हुई थी और इसके बाद पत्नी के साथ उन्होंने रॉबिनंसन आर66 हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। उड़ान भरते ही थोड़ी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें दावे और पायलट दोनों ही मारे गए। दावे की पत्नी की जान बच गई है।

‘बहुत खुश था मेरा बेटा’

दावे की पत्नी जेसनी को अटलांटा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वह एक नर्स हैं। दावे के पिता ने कहा, मेरा बेटा शादी करके बहुत खुश था। जेसनी से वह बहुत प्यार करता था। उन दोनों की मुलाकात एक चर्च में हुई थी। 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने बड़ी धूमधाम से शादी की। इस शादी में करीब 400 मेहमानों को बुलाया गया था।

शादी होने के बाद नव दंपती रॉबिंसन आर66 हेलिकॉप्टर में सवार होकर डीकाब पीचट्री एयरपोरट की ओर रवाना हुआ। यहीं से वे दोनों हनीमून के लिए जाने वाले थे। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही एक जंगल में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

दावे के पिता जॉर्ज ने कहा कि हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद इसकी सही लोकेशन पता लगाने में कापी वक्त लग गया। बुरी तरह से घायल जेसनी लगभग 6 घंटे तक हेलिकॉप्टर के मलबे में ही फंसी रही। जेसनी ने बताया, जब मुझे होश आया तो देखा कि दावे मेरे सीने पर अचेत पड़े हैं। उनका शरीर ठंडा हो गया था। इसके बाद मुझे अहसास हो गया कि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।

उड़ान से पहले हिचकिचा रहे थे दावे

दावे के पिता के मुताबिक उड़ान भरने से पहले ही

SOURCE : LIVE HINDUSTAN