Home मनोरंजन समाचार शाम कौशल ने बताया विकी या कटरीना किसके जैसा दिखता है पोता...

शाम कौशल ने बताया विकी या कटरीना किसके जैसा दिखता है पोता विहान, की बहूरानी की तारीफ

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/katrina_kaif_cicky_kaushal_1782277164737_1782277164890_125eb980-6e03-4775-baf8-1f4d98335c30.jpg

कटरीना कैफ और विकी कौशल के बेटे विहान की झलक देखने के लिए उनके फैन्स बेताब हैं। उन्होंने अपने बेटे को सोशल मीडिया और दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा है। इस बीच विकी के पिता ने बताया कि पोता कैसा दिखता है।

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपने बेटे विहान को फैन्स की नजरों से छिपाकर रखा है। कुछ वक्त पहले मुंबई एयरपोर्ट पर उन्होंने पैप्स को बेटे की झलक दिखाई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर अब तक उसकी कोई तस्वीर नहीं आई है। इस बीच विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने बताया है कि उनका पोता कैसा दिखता है। उन्होंने यह भी कहा कि विहान बहुत अच्छा बच्चा है। वह दूर होकर मिस करते हैं तो उसे वीडियो कॉल कर लेते हैं।

विहान ने बदल दी जिंदगी

विकी कौशल के पिता शाम कौशल इंडिया टुडे से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, ‘उसने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब भी मैं काम में फंसा होता हूं तो फिजिकली गले नहीं लगा पाता। मैं उसे वीडियो कॉल करके बात कर लेता हूं। वह बहुत अच्छा है। मैं ईश्वर का जितना हो सकता है धन्यवाद देता हूं।’

किसके जैसा है विहान

पोता विहान किस पर गया है? इस पर शाम कौशल बोले, ‘मुझे लगता है कि वह विकी कौशल जैसा दिखता है।’ शाम कौशल ने खुद को खुशनसीब कहा कि उन्हें ऐसा परिवार मिला। वह बोले, ‘दुनिया में कई सारे पेरेंट्स हैं जिनको किस्मत से अच्छे बच्चे मिले हैं। मैं उनमें से एक हूं। मेरे दो बेहतरीन बच्चे हैं और मेरी बहू बहुत अच्छी। मैं ऊपरवाले का शुक्रगुजार हूं।’

चाय-नाश्ते के बाद क्या करूंगा?

शाम कौशल ने कहा कि वह अभी काम करते रहना चाहते हैं। वह बोले, ‘वे लोग बोलते हैं कि मैं काम करना बंद कर दूं लेकिन अगर मैं काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा। मैं तबसे काम कर रहा हूं जबसे नौ साल का था। मैं चाय और नाश्ता करने के बाद क्या करूंगा? पहले मैं इनसिक्योरिटी के साथ काम करता था। मुझे परिवार चलाना था, बच्चे पालने थे। अब मैं सिक्योर जोन में हूं। मुझे पैसे की चिंता नहीं। मैं अच्छे लोगों के साथ काम कर रहा हूं और मैं एंजॉय ज्यादा कर रहा हूं।’

जब पहली बार बेटे से अलग हुए विकी

विकी-कटरीना के बेटे विहान का जन्म 7 नवंबर 2025 को हुआ था। बेटे के जन्म के बाद विकी ने काम से छह हफ्ते का ब्रेक लिया था। वह एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि इसके बाद जब काम पर वापस लौटे तो दिल बैठने लगा। उनका जाना मुश्किल हो रहा था। तब उन्हें समझ आया कि मां-बाप अक्सर क्यों कहते हैं कि बच्चे कितनी जल्दी बड़े हो गए। उन्होंने बताया था कि वह नए-नए पिता बने हैं तो कई सारी फीलिंग्स आती रहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN