Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शाहरुख खान से भी अमीर है ये शख्स, रामायण से है खास...

शाहरुख खान से भी अमीर है ये शख्स, रामायण से है खास कनेक्शन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/23/1200x900/ry_1790179571736_svcF_1790179582080_pblt_1f971a51-136f-4c48-99c7-f06e2fe2f950_QnEL.jpg

शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओवरऑल लिस्ट में शाहरुख एक शख्स से पीछे रह गए जिनका फिल्म रामायण से खान कनेक्शन है।

रामायण फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल लीड रोल में हैं। अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के पिता नरेश मल्होत्रा के नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 आई है और इस लिस्ट में नमित मल्होत्रा के पिता नरेश भी शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस लिस्ट में शाहरुख खान तक को पछाड़ दिया है।

कितनी है नरेश मल्होत्रा की नेटवर्थ

नरेश मल्होत्रा की अपनी प्राइम फोकस कंपनी है और उनके परिवार की अब नेटवर्थ 16000 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नमित की नेटवर्थ 9,204 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

बता दें कि नमित, नरेश मल्होत्रा के बड़े बेटे हैं। नरेश बॉलीवुड प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने दुनिया मेरी जेब में, शहंशाह जैसी मूवीज को प्रोड्यूस किया है।

नमित के करियर की शुरुआत

ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने अपनी जर्नी 1995 में की थी एक वीडियो वर्कशॉप से और इसकी शुरुआत उन्होंने अपने पिता के गराज से की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी को पिता नरेश के प्रोडक्शन बैनर के साथ जोड़ी। इसके बाद दोनों ने साथ काम किया और फिर प्राइम फोकस बनाया गया। ये कंपनी अब लंदन, न्यू यॉर्क सिटी, लॉस एंजेलिस और वैंकूवर में भी है।

डीनेग ने किया कई ऑस्कर विनिंग फिल्म में काम

इसके बाद प्राइम फोकस को डबल नेगेटिव(डीनेग) के साथ मर्ज किया गया जो कि यूके बेस्ड विज़ुअल इफेक्ट्स स्टूडियो है। बता दें कि डीनेग ने ऑस्कर विनिंग फिल्म इन्सेप्शन, इंटरस्टेलर, ड्यून और ड्यून पार्ट 2 में विजुअल इफेक्ट्स दिए हैं। नमित फिलहाल डीनेग के चेयरमैन और सीईओ हैं।

नमित ने की 4000 करोड़ की रामायण प्रोड्यूस

नमित अब फिल्म रामायण को प्रोड्यूस कर रहे हैं। रामायण, भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को मिलाकर इसका बजट 4000 करोड़ है। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है।

इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल समेत कई एक्टर्स हैं। फिल्म में ए आर रहमान के साथ हंस जिम्मर ने म्यूजिक दिया है।

कब हो रही है रामायण रिलीज

रामायण की रिलीज डेट की बात करें तो पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। विदेश में फिल्म 6 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं भारत में फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN