Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/shilpa_shinde_1780543901848_1780543902001_d2fb65f4-9af2-43c5-b92d-b521b213c704.jpgशिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के पॉडकास्ट पर कनफेशन का मामला तूल पकड़ रहा है। पहले लोग उनकी आलोचना कर रहे थे अब उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है।
शिल्पा शिंदे अपने एक रीसेंट बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है। भारती सिंह के पॉडकास्ट पर उन्होंने कहा कि भाबीजी घर पर हैं के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर उन्होंने सेक्शुअल हैरासमेंट की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और शिल्पा घिर गई हैं। हिना खान ने शिल्पा की इस हरकत को शर्मनाक कहा, अब पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक एनजीओ ने शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग की है।
शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग
शिल्पा शिंदे ने हाल ही में जो कहा उस पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। दिल्ली के एक एनजीओ ने मुंबई पुलिस को टैग करके शिल्पा के खिलाफ ट्वीट किया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस एनजीओ का नाम NCMINDIA Council fo Men Affairs है। ट्वीट में लिखा है, ‘डियर मुंबई पुलिस, प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा सेक्शुअल हैरासमेंट का केस फाइल करने के लिए शिल्पा शिंदे को गिरफ्तार करो।’ एनजीओ ने शिल्पा की क्लिप भी लगाई है।
क्या बोली थीं शिल्पा शिंदे
इस क्लिप में शिल्पा बोल रही हैं, ‘मैंने मेरे प्रोड्यूसर के पास सेक्शुअल हैरासमेंट का केस कर दिया था क्योंकि मेरे पास कोई रास्ता नहीं था। तब मैं उसमें से निकली हूं, सेटलमेंट होकर। तब किसी प्रोड्यूसर ने उनका साथ नहीं दिया था। मैंने केस उसी बेसिस पर किया क्योंकि पुलिस तो एफआईआर करने के लिए सीधा ये बोलती है कि आपको गंदा लिखना पड़ेगा। मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं। उस वक्त मेरे दोस्तों ने भी कहा था, क्योंकि वो मराठी में लिखना था तो मुझे कहा कि तुम क्या कर रही हो, तुमको पता है? मैंने कहा, मेरे पास कोई रास्ता ही नहीं है। उन्होंने मुझे छोड़ा ही नहीं अकेला तो मैंने शो छोड़ दिया, मैंने शो छोड़ दिया, मेरे पास कोई रास्ता नहीं है। उसको बोलते हैं कि महाभारत समझना… सेम चीज थी। मैं आज इसके जरिये बोल रही हूं कि वो झूठ था।’
केस के बाद हुआ सेटलमेंट
भारती बोलती हैं, क्या बात कर रही हैं। इस पर शिल्पा कहती हैं, हां, ये मैं आज पहली बार कनफेस कर रही हूं, सचमुच। फिर हमारी सेटलमेंट हुई और फिर मेरा उस वक्त का पेमेंट था जो तीन महीने बाद मिलता था, वो क्लीयर हुआ। शिल्पा ने बताया कि उस वक्त डील हुई थी कि उस दिन के बाद दोनों एक-दूसरे के बारे में मीडिया में बात नहीं करेंगे।
लोगों में शिल्पा के लिए गुस्सा
शिल्पा के इस ट्वीट पर लोगों ने अपने-अपने विचार रखे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह सिस्टम की कमी है। ज्यादातर लोग शिल्पा को गलत बता रहे हैं कि इस हरकत के लिए शिल्पा को जेल होनी चाहिए ताकि कोई और महिला ऐसा ना कर सके।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





