Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शूटिंग सेट पर हुआ बाड़ा हादसा, एक्ट्रेस के कपड़ों में लगी आग,...

शूटिंग सेट पर हुआ बाड़ा हादसा, एक्ट्रेस के कपड़ों में लगी आग, बाल-बाल बची जान

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/Bhojpuri_Sanjana_Pandey_1791035911850_DxXH_1791035924264_SdLs_a3794d80-7149-48ae-8eb6-78a65c788a59_fB8s.jpg

संजना पांडेय ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। एक सीन के दौरान सेट पर ऐसी भयानक आग लगी की हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।

भोजपुरी सिनेमा की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक जानी मानी एक्ट्रेस संग सेट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन संजना पांडेय इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। एक सीन के दौरान सेट पर ऐसी भयानक आग लगी की हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है।

आग के बीच में होनी थी शूटिंग

संजना पांडेय की अपकमिंग फिल्म ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर में चल रही है। फिल्म के एक सीन में आग का इस्तेमाल किया जाना था और इसी दौरान अचानक आग बेकाबू होकर अभिनेत्री की ओर फैल गई। हालांकि, इस हादसे में अंजना को चोट नहीं आई और वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। संजना पांडेय के मुताबिक, ‘जिस सीन की शूटिंग हो रही थी, उसमें उन्हें आग के बीच खड़ा होना था। शूटिंग के दौरान हवा काफी तेज चलने लगी, जिसके कारण आग को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और लपटें अचानक उनकी ओर आ गईं। देखते ही देखते आग उनके कपड़ों तक पहुंच गई।’

एक्ट्रेस के कपड़ों में लगी आग

अभिनेत्री ने आगे बताया कि स्थिति तब और बिगड़ी जब संजना उनके कपड़ों में आग लग गई। हालांकि शूटिंग यूनिट के क्रू सदस्यों ने तत्काल मोर्चा संभाला और पानी डालकर आग बुझाई। उनकी तत्परता के कारण संजना को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अभिनेत्री के अनुसार, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी नहीं है। संजना पांडेय ने घटना के बाद राहत की सांस ली और बताया कि वह सुरक्षित हैं।

फिल्म को लेकर बोलीं एक्ट्रेस

वहीं, संजना पांडेय ने ‘भूतनी का बदला’ को लेकर कहा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ रोमांच और रहस्य का भी अनुभव लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और किरदारों को ध्यान में रखते हुए पूरी टीम ने मेहनत की है और शूटिंग के दौरान कई चुनौतीपूर्ण दृश्यों को भी पूरी लगन के साथ फिल्माया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों को इसकी कहानी, प्रस्तुति और कलाकारों का काम पसंद आएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN