Home LIFESTYLE NEWS HINDI शेफ रणवीर बरार ने शेयर की ढाबा स्टाइल जूसी चिकन पुलाव की...

शेफ रणवीर बरार ने शेयर की ढाबा स्टाइल जूसी चिकन पुलाव की रेसिपी, रोस्टेड वेजिटेबल चटनी के साथ लगेगा लाजवाब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डिनर में कुछ स्पेशल खाने का दिल कर रहा लेकिन ज्यादा कुकिंग का मन नहीं है तो जूसी चिकन पुलाव की इस रेसिपी को जरूर नोट कर लें। शेफ रणवीर बरार ने रोस्टेड वेजिटेबल चटनी के साथ इस आसान सी रेसिपी को शेयर किया है।

वीकडेज पर डिनर के लिए किसी बढ़िया सी डिश का ख्याल आ रहा। लेकिन बहुत सारी कुकिंग का मन नहीं तो घर बैठे बिल्कुल ढाबा स्टाइल चिकन पुलाव बनाकर तैयार कर लें। शेफ रणवीर बरार ने आसान सी क्विक रेसिपी शेयर की है और साथ में रोस्टेड वेजिटेबल की चटनी जरूर बनाएं। जिसका स्वाद इस बासमती चावलों की खुशबू वाले चिकन पुलाव के साथ दोगुना हो जाएगा। तो चलिए नोट कर लें इस मजेदार सी डिश बनाने की आसान सी रेसिपी।

जूसी चिकन पुलाव बनाने की सामग्री

एक किलो चिकन

एक चम्मच धनिया की डंठल बारीक कटी हुई

दो चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट

नमक स्वादानुसार

दो चम्मच नींबू का रस

दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई

एक चम्मच सरसों का तेल

पुलाव के लिए

दो से तीन चम्मच तेल

दो से तीन चम्मच घी

एक चम्मच जीरा के दाने

दो बड़े साइज के प्याज स्लाइस में कटे हुए

दो सूखी कश्मीरी लाल मिर्च

एक चौथाई कप फ्राईड अनियन

एक इंच अदरक का टुकड़ा

दो हरी मिर्च

एक तेजपत्ता

ताजी हरी धनिया की पत्तियां

700 ग्राम बासमती राइस धोए और 30 मिनट भीगे हुए

नमक स्वादानुसार

बड़े आकार में कटे टमाटर

रोस्टेड वेजिटेबल चटनी की सामग्री

एक बड़ा टमाटर, एक बड़ा प्याज, एक बड़े साइज का शिमला मिर्च, एक चौथाई कप ताजी पुदीना की पत्तियां,आधा कप ताजी हरी धनिया की पत्तियां, दो हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच दही

चिकन पुलाव बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले चिकन को मैरिनेट करके रख दें। चिकन मैरिनेशन के लिए चिकन को किसी बड़े बर्तन में लें। इसमे धनिया की डंठल, लहसुन-अदरक का पेस्ट, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस, हरी मिर्च, देगी मिर्च और सरसों का तेल डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जब सारे चिकन पर कोटिंग हो जाए तो इसे साइड में रख दें।
  • अब चिकन पुलाव बनाने की तैयारी करें।
  • गैस पर बड़े आकार की हांडी चढ़ाएं और उसमे तेल और घी डालें।
  • गर्म होते ही तेल जीरा डालें और साथ में कटे हुए प्याज डाल दें।
  • दो से तीन मिनट तक प्याज को भूनें और जब प्याज ट्रांसपैरेंट दिखने लगे तो इसमे सूखी कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें। साथ ही मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर ढंक दें।
  • कुछ मिनट तक चिकन को पकने दें।
  • फिर से ढक्कन खोलकर इसमे फ्राई अनियन डालें। साथ ही हरी मिर्च, तेज पत्ता,पुदीना और धनिया की कटी हुई पत्तियां ताजी डाल दें।
  • साथ में अच्छी तरह से धोए और आधे घंटे भीगे बासमती चावल भी डाल दें।
  • धीरे हाथों से चलाएं और सबको मिक्स करें।
  • अब बचे हुए धनिया के पत्तों को डालें। साथ में पानी और नमक डालकर मिक्स करें।
  • नींबू का रस निचोड़ें और जो नींबू बीज निकालकर काट रखे थे उन्हें भी डाल दें।
  • ढंककर उबाल आने दें।
  • जब इसमे एक से दो उबाल आ जाए तो कटे हुए टमाटर डालें और ढंककर करीब 15 से 18 मिनट तक पकाएं।
  • ध्यान रहे टाइम के साथ ही चिकन का ध्यान रखें, चिकन को पकने में ज्यादा टाइम भी लग सकता है। जब चिकन पक जाए और चावल नर्म हो जाएं तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
  • ढंककर छोड़ दें।

बनाएं वेजिटेबल चटनी

  • अब वेजिटेबल चटनी बना लें। इसे बनाने के लिए टमाटर, शिमला मिर्च और प्याज को दो से तीन टुकड़ों में काट लें।
  • फिर तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और सारे टुकड़ों को पलट कर रखें और इन्हें रोस्ट कर लें। तेज फ्लेम पर रोस्ट करते वक्त कुछ हिस्सा जलता सा फील होगा लेकिन इसे ऐसे ही छोड़ दें, इसी से चटनी का फ्लेवर होगा।
  • जब ये पक जाए तो चॉपिंग बोर्ड पर निकालकर सबके छिलके अलग कर दें।
  • मिक्सी के ग्राइंडर जार में सारी रोस्ट सब्जियां डालें। साथ ही धनिया की पत्तिया, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल, पुदीना की ताजी पत्तियां और दही डालकर ब्लेंड करें।
  • बस स्मूद सी चटनी बनकर रेडी हो जाएगी।
  • अब प्लेट में गर्मागर्म पुलाव सर्व करें और साथ में ये रोस्टेड चटनी कटोरियों में खाने को दें। घर बैठे ढाबे वाले स्वाद का मजा मिल जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN