Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की रिलीज हुई पोस्टपोन, ‘टॉक्सिक’ से होने वाला...

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की रिलीज हुई पोस्टपोन, ‘टॉक्सिक’ से होने वाला था क्लैश, अब इससे होगी टक्कर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/_Eetha__1786451528682_1786451540344_cb3887af-1a0b-4add-abf8-df5255784e2a.jpg

श्राद्ध कपूर की फिल्म ‘ईठा’ 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। वहीं यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को आने वाली है इसलिए ईठा की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) की रिलीज डेट बदल दी गई है। मेकर्स ने मंगलवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

क्यों पोस्टपोन हुई ‘ईठा’?

‘ईठा’ 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी। वहीं साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ऐसे में ‘टॉक्सिक’ के साथ होने वाली टक्कर से बचने के लिए निर्माताओं ने यह फैसला लिया है।

अब दिसंबर में होगा ‘ट्रिपल क्लैश’

हालांकि, अगस्त का क्लैश टालने के बाद भी ‘ईठा’ के लिए राह आसान नजर नहीं आ रही है। अब दिसंबर के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं।

प्रभास की ‘फौजी’ (Fauzi): पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास की यह बहुचर्चित फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में उतरेगी।

अक्षय कुमार से होगा क्लैश: अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म भी 4 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही है।

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’: 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होकर यह फिल्म सीधे तौर पर अक्षय और प्रभास की फिल्मों को चुनौती देगी।

‘ईठा’ से जुड़ी खास बातें

फिल्म का विषय: ‘ईठा’ मशहूर मराठी तमाशा और लावणी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है। इसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

स्टार कास्ट: फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

निर्देशक व प्रोड्यूसर्स: फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले हो रहा है।

पहली बार साथ आए श्रद्धा और लक्ष्मण: मैडॉक फिल्म्स के साथ दोनों की यह पहली फिल्म नहीं है, लेकिन निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और श्रद्धा कपूर की एक साथ यह पहली फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN