Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/sanchita_ugale_1781586229232_1781586229413_814a069e-e29c-48f3-9236-4ac69c342164.jpg

संचिता उगले की मौत की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। इस बीच उनकी दोस्त इंद्राक्षी का शॉकिंग बयान सामने आया है। उनका कहना है कि को-एक्टर उज्जवल ने उसको बेइज्जत किया था।

कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद कई तरह की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स हैं कि 22 साल की एक्ट्रेस ने 14 जून शाम 7 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शॉक में है। वहीं संचिता के दोस्त उनकी लाइफ में चल रही कुछ परेशानियों का जिक्र कर रहे हैं। संचिता के निधन के पीछे क्या कारण है, यह किसी को पता नहीं चल पाया। उनकी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल का आरोप है कि उनके को-स्टार उज्ज्वल ने संचिता को परेशान किया था।

उज्जल ने किया था बेइज्जत

इंद्राक्षी टेलीचक्कर से बात कर रही थीं। उन्होंने बताया, ‘उज्ज्वल ने शायद संचिता से पैसे उधार लिए थे। बाद में उसके साथ बदतमीजी की। जब उसने पैसे वापस करने की बात कही तो उज्ज्वल ने उसे बेइज्जत किया और पीटनेप की धमकी भी दी। मेरे पास उनके स्क्रीनशॉट्स भी हैं जहां वह उससे गंदी भाषा में बात और बेइज्जत करता था।’

संचिता कर चुकी थी शिकायत

संचिता और उज्ज्वल साजन घर में को-स्टार थे। इंद्राक्षी ने बताया कि शो के दौरान भी उज्ज्वल ने संचिता को मेंटली हैरास किया। उसने इसकी शिकायत हेड से भी की थी, हालांकि समझ में आ गया कि कुछ नहीं बदलने वाला। इसलिए उसने शो छोड़ दिया था।

संचिता की पर्सनल लाइफ पर बोले थे उज्ज्वल

संचिता के निधन के बाद उज्ज्वल के साथ उनके लिंकअप की खबरें आई थीं। इस पर उज्ज्वल ने टेली चक्कर को सफाई दी थी। उज्ज्वल ने कहा कि वह संचिता के साथ कभी रिलेशनशिप में नहीं थे। उज्ज्वल ने कहा था कि संचिता का बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था इस वजह से वह पर्सनल लाइफ में परेशान थी।

क्या बोले थे उज्ज्वल

उज्ज्वल ने कहा था, ‘लिंकअप की खबरों में सच्चाई नहीं है। हमारा रिलेशनशिप नहीं था। वह किसी और को डेट कर रही थी और शायद साथ रही थी। मैंने लंबे समय, करीब दो से ढाई महीने तक उससे बात नहीं की। इस वक्त मैं अपने होमटाउन में हू और उससे कॉन्टैक्ट में नहीं हूं।’

ब्रेकअप से नहीं परेशान थी संचिता

उज्ज्वल के इस बयान पर इंद्राक्षी ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि वह संचिता के इतना करीब नहीं था कि इतनी डिटेल पता हो। इंद्राक्षी ने बताया कि वह संचिता के काफी क्लोज थीं और वह ना तो डिप्रेस्ड थीं और ना ही ब्रेकअप की वजह से परेशान थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN