Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार संजय दत्त के सपोर्ट में आए शेखर सुमन, कहा- उन्हें उस बात...

संजय दत्त के सपोर्ट में आए शेखर सुमन, कहा- उन्हें उस बात के लिए मत घेरिए जो..

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/Shekhar_Suman_and_Sanjay_Dutt_1791208430774_BFoK_1791208439033_FS16_8c8239c9-5aa6-4c16-bc22-0f68490e3d0e_zuvM.jpg

संजय दत्त का बयान वायरल होने के बाद एक्टर ने हाल ही में सफाई दी थी। अब शेखर सुमन ने संजय दत्त का सपोर्ट किया है।

संजय दत्त के ‘भारत में शांति नहीं महसूस होती’ वाले बयान पर अब शेखर सुमन ने उन्हें सपोर्ट किया है। संजय दत्त ने कहा था कि इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती। संजू बाबा के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। संजय दत्त ने यह बयान शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ पर दिया था। बवाल बढ़ा तो संजय दत्त ने सफाई में कहा कि यह एक स्क्रिप्टेड और हंसी-मजाक में की गई बातचीत थी। उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अब शेखर सुमन ने संजय दत्त को डिफेंड करते हुए कहा है कि उनके दिल में हिंदुस्तान के लिए बेपनाह प्यार और इज्जत है।

संजू बाबा के दिल में देश के लिए इज्जत

शेखर सुमन ने कहा है कि उन्होंने पॉजिटिव इन्टेंशन से यह बयान दिया था। शेखर सुमन ने NDTV के साथ बातचीत में कहा कि ये बातें अलग इरादों के साथ कही गई थीं और, उन्हें लोगों ने अलग तरह से लिया। शेखर सुमन ने इस बात पर जोर दिया कि संजय दत्त के दिल में इस देश और इसके लोगों के लिए काफी इज्जत है। शेखर सुमन ने यह भी कहा कि संजय दत्त को उस बात के लिए घेरना चाहिए, जो उनका इरादा ही नहीं था, या जो उन्होंने की ही नहीं है। शेखर सुमन ने कहा कि वह संजू बाबा को कई सालों से जानते हैं और कहा कि वह देश से बहुत प्यार करते हैं।

संजय दत्त के सपोर्ट में आए शेखर सुमन

शेखर सुमन के मुताबिक संजय दत्त के कमेंट पूरी तरह हार्मलेस थे और पॉसिटिव माइंडसेट के साथ दिए गए थे। शेखर सुमन ने अपने शो के नेचर का भी जिक्र किया और कहा कि शेखर टुनाइट एक सटाइरिकल फॉरमैट का शो है, जो कि हुनरमंद और लोकतांत्रिक लोगों के लिए है। शेखर सुमन का बयान खुद संजय दत्त के इस मामले पर सफाई देने के बाद आया है। संजय दत्त ने अपनी X पोस्ट में बताया था कि शो पर उनकी जो बातचीत हुई वह स्क्रिप्टेड थी और इसका मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना और उन्हें हंसाना था। संजय दत्त ने साफ किया कि वह किसी को भी आहत करना नहीं चाहते थे।

संजय दत्त ने अपनी सफाई में क्या कहा?

संजय दत्त ने बताया कि वह किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था को आहत नहीं करना चाहते थे। संजय दत्त ने अपने हंसी-मजाक को अपनी फिल्म ‘मुन्ना भाई’ से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया। संजय दत्त ने बताया कि उनका मजाक फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में गांधीगिरी के आइडिया से प्रेरित था। संजय दत्त ने कहा कि उनके शब्दों को बाहर गलत तरह से लिया गया, जिसकी वजह से बात बिगड़ गई। बता दें कि संजय दत्त शेखर टुनाइट पर गांधी जयंती वाले खास एपिसोड में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने भारत और यहां के लोगों के बारे में बात की और कहा कि कैसे भारतीय लोगों का दिल खातिरदारी के मामले में बहुत बड़ा होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN