Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/21_june_love_and_war_1782062339709_1782062348656_62778bfb-651f-4b2b-81cb-d24b267d780b.jpgमुंबई की फिल्मसिटी में ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर बिजली का झटका लगने से एक टेक्नीशियन की मौत हो गई है। इस घटना के बाद FWICE ने उसके परिवार के लिए ज्यादा मुआवजे की मांग की है।
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर हादसा हो गया है। चंद्रधारी यादव नाम के टेक्नीशियन की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है। ये घटना 3 दिन पहले मुंबई की फिल्मसिटी में हुई, जहां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद घटना के बाद, संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने चंद्रधारी यादव के परिवार को मुआवजे के तौर पर 40 लाख रुपये देने की पेशकश की है। बता दें, चंद्रधारी यादव के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।
FWICE की मांग
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इंडिया टुडे को इस खबर की पुष्टि की और बताया कि उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फिल्म सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।
क्या बोले प्रेसिडेंट बीएन तिवारी?
FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने इंडिया टुडे को बताया, ‘सबसे पहले, हम चाहते हैं कि मुआवजा 50 लाख रुपये हो क्योंकि उनके बच्चे बहुत छोटे हैं और परिवार को उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए मदद की जरूरत होगी। साथ ही, हमने सेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और इन वर्कर्स के काम के घंटों को सही ढंग से तय करने की भी मांग की है। वह बहुत टैलेंटेड टेक्नीशियन थे और यह बहुत दुखद है कि इस तरह उनकी जान चली गई।’
कब रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’?
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर और आलिया के अलावा विकी कौशल नजर आएंगे। ये एक इमोशनल कहानी है और अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, ‘लव एंड वॉर’ हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।
रणबीर की आने वाली फिल्में
‘लव एंड वॉर’ के अलावा रणबीर कपूर, नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण पार्ट 1′ और ‘रामायण पार्ट 2’ में नजर आएंगे। ’रामायण पार्ट 1′ इस साल दिवाली पर आएगी और ‘रामायण पार्ट 2’ अगले साल दिवाली पर आएगी। इसके साथ ही रणबीर के पास ‘धूम 4’, ‘एनिमल पार्क’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ भी हैं।
आलिया की आने वाली फिल्में
आलिया की फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




