Source :- LIVE HINDUSTAN
संडे की शाम को अधिकतर घरों में कुछ टेस्टी बनाया जाता है। अगर आपके घर में भी संडे की शाम को हर कोई टेस्टी और कुछ अलग खाने की डिमांड करते हैं तो यहां सीखिए मुगलई सोया चाप बनाने का तरीका।
सोया चाप कई तरह से तैयार की जाती है। अगर आप संडे की शाम को चाप को एक अलग तरीके से बनाना चाहते हैं तो मुगलई सोया चाप बनाकर तैयार करें। ये स्वाद में काफी अच्छी लगती है और डिनर में पतली-पतली रोटियों के साथ सर्व करने के लिए बेस्ट हैं। यहां सीखिए सरल तरीके से मुगलई सोया चाप कैसे बनाएं।
मुगलई सोया चाप बनाने की सामग्री
सोया चाप– 5-7 पीस
पानी– जरूरत के अनुसार
नमक– 1 छोटा चम्मच
ताजा हरा धनिया– 1 कप
गाढ़ा दही– 1/2 कप
कश्मीरी लाल मिर्च (भिगोई हुई)– 6–8
हरी मिर्च– 2
लहसुन– 8–10 कलियां
अदरक– 1 इंच
बादाम– 10–12
खसखस– 2 बड़े चम्मच
धनिया पाउडर– 1 बड़ा चम्मच
जीरा पाउडर– 1 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी– 1 बड़ा चम्मच
हरी इलायची– 4
लौंग– 4
पानी– ¼ कप (या पीसने के लिए जरूरत के अनुसार)
ग्रेवी के लिए:
घी – 3 बड़े चम्मच
तेजपत्ता – 1
दालचीनी का टुकड़ा – 1 इंच
हरी इलायची – 2
लौंग – 3
काली मिर्च – 6–8
प्याज (बारीक कटी)– 2 मध्यम साइज
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
टमाटर की प्यूरी – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
फ्रेश क्रीम – ¼ कप
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च (बीच से कटी हुई)– 2
मुगलई सोया चाप बनाने की विधि
मुगलाई सोया चाप बनाने के लिए सोया चाप को नमक वाले पानी में 8–10 मिनट तक उबालें। फिर स्टिक निकाल दें, चाप को छोटे टुकड़ों में काटें और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। फिर 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अब ताजा हरा धनिया, गाढ़ा दही, कश्मीरी लाल मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, बादाम, खसखस, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी, हरी इलायची, लौंग को एक साथ मिलाकर जरूरत मुताबिक पानी के साथ पीस लें। इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें। फिर घी गरम करें और साबुत मसाले भूनें। प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें, फिर टमाटर की प्यूरी और नमक डालें और तेल अलग होने तक पकाएं। अब इसमें तैयार मुगलई पेस्ट डालें और मध्यम-धीमी आंच पर अच्छी खुशबू आने तक पकाएं। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर गाढ़ापन ठीक कर लें। अब भीगी हुई चाप का पानी निचोड़ लें और उसे ग्रेवी में डालें। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं। अंत में फ्रेश क्रीम, कुचली हुई कसूरी मेथी और बीच से कटी हुई हरी मिर्च डालें। मुगलाई चाप को नान, रूमाली रोटी या लच्छा पराठा के साथ गरमा-गरम परोसें।
टिप
बेहतर होगा कि चाप को पकाने के लिए पैन के नीचे एक भारी तवा रख दें। इससे चाप के जलने का खतरा कम हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




