Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/Sunil_Lahri_1782795331017_1782795334616_bd2560a2-4cf4-40c0-b809-a413a49d17cc.jpgराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर सुनील लहरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने कहा है कि वह गुनाहगारों को ऐसी सजा देनी चाहिए जिसे उनकी सात पुश्तें याद रखें।
श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर अब सुनील लहरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अपनी X पोस्ट में लिखा- रामचन्द्र जी कह गये सिया से ऐसा कलयुग आएगा, मेरे रक्षक ही भक्षक बनकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूटकर उनकी भावनाओं को आघात पहुचाएंगे। सुनील लहरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अयोध्या मंदिर चोरी में के गुनाहगारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मालूम हो कि राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे से करोड़ों की चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस और प्रशासन बहुत सख्ती से जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
चढ़ावा चोरी पर सुनील लहरी का गुस्सा
सुनील लहरी ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘राम-राम’ शब्द ने हमें हमेशा सदबुद्धि दी है। करीब 400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद अयोध्या जी में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। बड़ी धूम-धाम से इसमें प्राण-प्रतिष्ठा की गई और पूरे देश ने इसे अनुभव किया। अब उसी मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी! कितनी नीच हरकत है, सोच भी नहीं सकते। रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। श्रद्धालुओं की श्रद्धा के साथ, उनके भरोसे के साथ कितना बड़ा विश्वासघात हुआ है।
‘सऊदी अरब जैसी सजा मिलनी चाहिए’
सुनील लहरी ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैं कानून से और सरकार से यह विनती करूंगा कि जो इसके गुनाहगार हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिसे उनकी आने वाली 7 पुश्तें भी याद रखें। या फिर कई देशों में, जैसे सऊदी अरब में चोरी करने पर जो सजा मिलती है, वो सजा मिलनी चाहिए। जो दूसरों के लिए भी सबक हो और कहीं पर भी कोई इस तरह की चोरी करने की हिम्मत नहीं कर पाए। आप लोगों की क्या राय है? बताइएगा। सुनील लहरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
वीडियो पर कैसा है लोगों का रिएक्शन
कमेंट सेक्शन में लोगों का काफी एग्रेसिव रिएक्शन देखने को मिला। एक यूजर ने लिखा- लोगों को सोना-चांदी बिलकुल नहीं चढ़ाना चाहिए। एक शख्स ने लिखा- हमें भी बहुत दुख हुआ है इस घटना से। माना जा रहा है कि सऊदी अरब जैसी सजा से सुनील लहरी का इशारा हाथ कटवाने वाली बात से है। मालूम हो कि सुनील लहरी खुद भी श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आयोजन का हिस्सा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इस इवेंट में स्पीच दे रहे थे, तब सुनील लहरी ने आयोजन स्थल से कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


