Home rss world hindi सऊदी अरब पर लगातार मिसाइलें बरसा रहे हूती, क्या खुल पाएगा रियाद...

सऊदी अरब पर लगातार मिसाइलें बरसा रहे हूती, क्या खुल पाएगा रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हूती सऊदी अरब पर लगातार मिसाइलें बरसा रहे हैं। सऊदी-अध्यक्षता वाले गठबंधन ने रविवार को इस बारे में बयान जारी किया। इसमें उसने कहा कि उसने हूतियों द्वारा दागी गई 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया है।

हूती सऊदी अरब पर लगातार मिसाइलें बरसा रहे हैं। सऊदी-अध्यक्षता वाले गठबंधन ने रविवार को इस बारे में बयान जारी किया। इसमें उसने कहा कि उसने हूतियों द्वारा दागी गई 10 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया है। गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुरकी अल-मल्की ने एक्स पर एक पोस्ट में भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया। रविवार को सऊदी राजधानी रियाद में भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं। बता दें कि सऊदी किंगडम, हूतियों के बार-बार हमलों के बावजूद रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट फिर से खोलने वाली थी।

इससे पहले दिन में, सऊदी सिविल डिफेंस अफसरों ने रियाद, अबहा और खमिस मुशैत के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किए। कुछ ही मिनटों बाद, अधिकारियों ने घोषणा की कि खतरा खत्म हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, दो ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल भी रियाद की तरफ दागी गई और एक क्रूज मिसाइल दक्षिणी शहर खमिस मुशैत की तरफ।

रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले कुछ हफ्तों में हूती हमले हुए हैं। यहां पर रविवार को दो टर्मिनलों में संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। हालांकि, हूतियों का खतरा बना हुआ है। वजह, सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने कहा कि एयरपोर्ट अभी भी सैनिकों के टारगेट पर है। साथ ही सभी एयरलाइंस, एयरपोर्ट कर्मचारियों और यात्रियों को इसका इस्तेमाल करने से बचने की चेतावनी दी।

गौरतलब है कि एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को रियाद और दम्माम के लिए अपनी-अपनी उड़ानें सात नवंबर तक रद्द रखने की घोषणा की जबकि जेद्दा के लिए सेवाएं 31 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और खाड़ी देशों के हवाई अड्डों पर हुए हमलों के बीच इंडिगो और अकासा एअर ने भी सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं।

एअर इंडिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सात नवंबर तक निलंबित रहेंगी, जबकि जेद्दा से आने-जाने वाली उड़ानें 31 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN