Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/Gajendra_and_Naseer_1792927818453_1Or4_1792927821970_xDMh_e3772d37-f28d-4eaf-bddc-0d0a836e64d0_MRO9.jpgनसीरुद्दीन शाह के बीजेपी को ‘ब्लडी झूठी पार्टी’ कहने पर अब गजेंद्र चौहान ने उन पर पलटवार किया है। गजेंद्र ने कहा कि वह सीनियर एक्टर हैं, लेकिन चीजों को एकतरफा नजरिए से देखते हैं।
एक्टर गजेंद्र चौहान ने सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह की निंदा की है। गजेंद्र वर्मा ने सीनियर एक्टर के बयान पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें सरकार की निंदा करने की बजाए कोई रचनात्मक सलाह देनी चाहिए। मालूम हो कि नसीरुद्दीन शाह ने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपनी राय रखी थी। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की बुराई की थी। गजेंद्र चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि इस विवाद को सुलझाने के लिए छात्रों और इंस्टीट्यूट के प्रशासन के बीत बातचीत जरूरी है।
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर जताया अफसोस
गजेंद्र चौहान ने एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में नसीरुद्दीन शाह के रूलिंग पार्टी को ‘ब्लडी झूठी पार्टी’ कहने पर निराशा जताई। महाभारत फेम एक्टर गजेंद्र चौहान ने कहा, “यह बहुत दुख की बात है। एक पार्टी जो पिछले 12-13 साल से देश पर राज कर रही है, आपने उसे ‘ब्लडी झूठी पार्टी’ कहा। आपको शर्मा आनी चाहिए। देश के 140 करोड़ लोगों ने उस पार्टी को टॉप पर बिठाया है, और आप उसे गाली दे रहे हैं।” एक कलाकार के तौर पर नसीरुद्दीन शाह के ऊंचे स्तर का सम्मान करते हुए गजेंद्र ने कहा कि एक्टर्स को राजनैतिक मामलों पर बात करते वक्त अलग-अलग नजरिए से सोचना चाहिए।
गजेंद्र बोले- आप बेहतरीन कलाकार हैं लेकिन..
गजेंद्र चौहान ने दावा किया कि नसीरुद्दीन शाह की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो अक्सर किसी मुद्दे का सिर्फ एक ही पहलू दिखाते हैं। गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह के बारे में कहा, “आप एक बेहतरीन कलाकार हैं। आप एक अच्छे इंसान हैं। लेकिन मैंने हमेशा देखा है कि आपके ट्वीट्स में आपके वीडियो में, आप हमेशा एकतरफा बातें करते हैं।” गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह के सोचने के ढंग पर ऐतराज जताते हुए कहा, “आप कभी भी सिक्के के दोनों पहलू नहीं देखते हैं।”
नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी पर उठाए थे सवाल
SRFTI प्रोटेस्ट में हुए डेवलपमेंट पर बात करते हुए गजेंद्र ने कहा कि इंस्टीट्यूट का एडमिनिस्ट्रेशन छात्रों की चिंताओं को दूर करने में सक्षम है। उन्होंने माना कि उनका विरोध करने का अधिकार है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अनिश्चित काल तक चलने वाले आंदोलन से जरूरी नहीं है कि शामिल पार्टियों के बीच बातचीत के बिना मामला हल हो जाएगा। गजेंद्र का यह कमेंट नसीरुद्दीन के शनिवार को स्टूडेंट आंदोलन के बारे में बोलने के बाद आया है। नसीरुद्दीन शाह ने आरोप लगाया था कि रूलिंग पार्टी उन लोगों से ‘बदला’ ले रही है जो उसकी सोच और पॉलिसी से सहमत नहीं हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




