Home LIFESTYLE NEWS HINDI सद्गुरु ने गिनाईं भारत की वो अद्बभुत जगहें, ‘जहां लाइफ में एक...

सद्गुरु ने गिनाईं भारत की वो अद्बभुत जगहें, ‘जहां लाइफ में एक बार जरूर जाना चाहिए’

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इंडिया में देखने के लिए एक से बढ़कर एक शानदार जगहें हैं। केवल प्रकृति के नजारे ही नहीं बल्कि इंसान की बनाई कलाकृतियां भी काफी आकर्षक हैं। जैसे सद्गुरु ने बताया भारत की इन अद्भुत जगहों को एक बार जरूर देखना चाहिए।

सद्गुरु केवल लाइफ कोच या मोटिवेशनल स्पीकर ही नहीं है बल्कि उनकी बातों से भारतीय संस्कृति और सभ्यता का भी प्रचार होता है। जीने का सही तरीका सिखाने के साथ वो आपको घूमने का भी सही तरीका सिखा सकते हैं। जैसे सद्गुरु की पुरानी एक क्लिप में वो भारत के ऐसे डेस्टिनेशन पर जाने के बारे में बता रहें जिसे देखने के लिए इंडिया के टूरिस्ट ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाते। जबकि ये दुनिया के कुछ शानदार जगहों में से एक हैं। विदेशों से ज्यादातर लोग भारत में ताजमहल देखने के लिए आते हैं जबकि काफी कम लोगों को पता है कि इंडिया में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची दीवार बनी है। ऐसी ही कुछ दिलचस्प जगहों को देखने के बारे में सद्गुरु ने बताया, जहां भारतीय होने के नाते एक बार तो जरूर जाना चाहिए और इसके इतिहास को करीब से देखना चाहिए।

कुंभलगढ़ का किला

दुनिया की सबसे ऊंची दीवार चीन में ये तो सभी जानते हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची दीवार भारत में ही बनी है, वो है कुंभलगढ़ किले की दीवार। राजस्थान के उदयपुर से 84 किलोमीटर दूर कुंभलगढ़ किला है, जिसकी दीवार दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार है जिसकी लंबाई करीब 36 किलोमीटर है। इसे भारत की महान दीवार के नाम से जाना जाता है और ये जगह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल है। 15वीं शताब्दी में राणा कुंभा ने इस किले को बनवाया और यहीं पर महाराणा प्रताप का जन्म हुआ। इस ऐतिहासिक और महान किले के बारे में इंडिया में ही काफी सारे लोगों को जानकारी नहीं जबकि इस जगह को एक बार देखने जरूर जाना चाहिए।

तंजावुर मंदिर

सद्गुरु कहते हैं कि अगर किसी को धार्मिक जगहों, मंदिरों और ऐतिहासिक जगहों को देखने का शौक है तो उसे तंजावुर मंदिर को जरूर देखना चाहिए। ये इतिहास का अद्भुत नमूना है। 11वीं शताब्दी में चोल राजाओं के बनवाएं इस मंदिर को भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। ये दुनिया का पहला ऐसा मंदरि है जो पूरी तरह से ग्रेनाइट पत्थरों से बना हुआ है। 216 फिट ऊंचे शिखर पर करीब 800 किलो वजन का एक ही पत्थर से बना गुंबद रखा गया है। जो बहुत ही अद्भुत है, दुनिया के कुछ रोचक और महान जगहों में से एक इस जगह को देखने के लिए इंडियंस को जरूर जाना चाहिए। तंजावुर तमिलनाडु का शहर है, जहां पर ये मंदिर बना है।

कोणार्क मंदिर

उड़ीसा के पुरी जिले में बना कोणार्क मंदिर भी काफी अद्भुत है। इस मंदिर का आकार सूर्यदेव के रथ के रूप में बनाया गया है। इस रथ को सात घोड़े खींच रहे। रथ आकार में बने मंदिर में पूरे 24 पहियों को बनाया गया है। ये 24 पहिए 24 घंटे और सात घोड़े सात दिन को दिखाते हैं। यूनेस्कों की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल ये मंदिर पुराने समय में काफी पॉपुलर था। इस मंदिर को यूरोपीय नाविक ब्लैक पैगोडा बोलते थे क्योंकि समुद्र से ये मंदिर जरूरी मार्गदर्शक चिह्न के रूप में दिखाई देता था।

अजंता का कैलाश मंदिर

भारत में एक से बढ़कर एक अद्भुत वास्तुकला के नमूने हैं। इन आर्किटेक्चर को देखने का मौका कभी नहीं छोड़ना चाहिए। जैसे अजंता का कैलाश मंदिर, सद्गुरु कहते हैं कि इन जगहों की बराबरी दुनिया में कहीं नहीं है, इंजीनियरिंग और कारीगरी का ऐसा नमूना पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। अजंता का कैलाश मंदिर दुनिया का अद्भुत नमूना है क्योंकि इस विशाल मंदिर को एक बड़ी चट्टान काटकर तैयार किया गया है और सबसे खास बात कि ये चट्टान ऊपर से नीचे की तरफ काटकर बनाई गई है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एलोरा की गुफाओं में ये मंदिर है। जिसे देखने का मौका कभी नहीं छोड़ना चाहिए। तो अगर आप ट्रैवल के शौकीन हैं और अद्भुत जगहों को देखना चाहते हैं तो भारत की इन जगहों को देखे बगैर आपकी ट्रैवल लिस्ट अधूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN