Source :- LIVE HINDUSTAN
देश की सबसे बड़ी दवा कंपनियों में शामिल सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharma) ने अपने कारोबार को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह इनोवकेयर लाइफसाइंसेज (Innovcare Lifesciences) का 100 प्रतिशत अधिग्रहण करेगी। इस डील की कुल कीमत लगभग ₹271.2 करोड़ बताई गई है। इस खबर के बाद फार्मा सेक्टर में काफी चर्चा शुरू हो गई है और निवेशकों की भी इस डील पर नजर बनी हुई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
सनससन फार्मा ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसने इनोवकेयर लाइफसाइंसेज (Innovcare Lifesciences) के सभी बकाया शेयर खरीदने के लिए समझौता कर लिया है। कंपनी को उम्मीद है कि यह सौदा 31 जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिग्रहण पूरा होने के बाद इनोवकेयर (Innovcare) पूरी तरह से सन फार्मा (Sun Pharma) की सहायक कंपनी बन जाएगी और उसका संचालन भी सन फार्मा (Sun Pharma) के कंट्रोल में होगा।
कंपनी के अनुसार यह अधिग्रहण उसकी उत्पाद श्रृंखला को और मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा है। वर्तमान समय में दवा उद्योग में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है और बड़ी कंपनियां अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए नई कंपनियों का अधिग्रहण कर रही हैं। सन फार्मा (Sun Pharma) भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
इनोवकेयर लाइफसाइंसेज (Innovcare Lifesciences) की स्थापना जुलाई 2014 में हुई थी। यह कंपनी भारत में दवाओं के साथ-साथ न्यूट्रास्यूटिकल (स्वास्थ्य पूरक उत्पाद) और कॉस्मेस्यूटिकल (त्वचा एवं सौंदर्य से जुड़े स्वास्थ्य उत्पाद) की मार्केटिंग और बिक्री करती है। कंपनी का पूरा कारोबार फिलहाल भारतीय बाजार तक ही सीमित है।
वित्त वर्ष 2025-26 में इनोवकेयर लाइफसाइंसेज (Innovcare Lifesciences) ने ₹94.06 करोड़ का राजस्व दर्ज किया था। इससे पहले वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का कारोबार ₹86.09 करोड़ रहा था, यानी कंपनी ने सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है। यही वजह है कि सन फार्मा (Sun Pharma) को इसमें भविष्य की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
सन फार्मा (Sun Pharma)ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कोई संबंधित पक्ष (Related Party) लेनदेन नहीं है। कंपनी के प्रमोटर या प्रमोटर समूह की किसी भी इकाई की Innovcare में कोई हिस्सेदारी नहीं है। इसके अलावा इस सौदे के लिए किसी विशेष सरकारी या नियामकीय मंजूरी की भी आवश्यकता नहीं है।
यह पूरा अधिग्रहण नकद भुगतान (Cash Deal) के माध्यम से किया जाएगा। यानी Sun Pharma सीधे पैसे देकर कंपनी को खरीदेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इनोवकेयर लाइफसाइंसेज (Innovcare Lifesciences) के उत्पाद और वितरण नेटवर्क सन फार्मा (Sun Pharma) के मौजूदा बिजनेस को मजबूत कर सकते हैं। खासकर न्यूट्रास्यूटिकल और कॉस्मेस्यूटिकल सेगमेंट में कंपनी को अतिरिक्त बढ़त मिल सकती है।
फार्मा सेक्टर में लगातार बढ़ती मांग और स्वास्थ्य उत्पादों के प्रति लोगों की जागरूकता को देखते हुए यह अधिग्रहण सन फार्मा (Sun Pharma) के लिए लंबी अवधि में फायदेमंद साबित हो सकता है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि अधिग्रहण के बाद सन फार्मा इनोवकेयर (Sun Pharma Innovcare) के कारोबार को किस तरह आगे बढ़ाती है और इससे कंपनी की आय एवं मुनाफे पर क्या असर पड़ता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




