Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ या इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, जानिए...

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ या इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, जानिए पहले दिन कौन निकलेगा आगे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/weseffdgggfrgrerf_1786347629277_1786347642500_dd2040c6-77bb-4cc3-ac41-cd2295e75eda.jpg

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2, 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों में जबरदस्त क्लैश होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई कितनी हो सकती है।

सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं। फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी कमाई का रिकॉर्ड बनने वाला है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बंटवारा 1947 में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी समेत कई बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी मां और विभाजन से जुड़ी है। फिल्म इस हफ्ते रिलीज हो रही है। ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से होने वाला नुकसान झेलना पड़ सकता है। जानिए पहले दिन कितना कम सकती हैं ये फिल्में।

सनी देओल की बंटवारा 1947 की ओपनिंग डे प्रीडिक्शन

14 अगस्त को सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 इमरान हाशमी की आवारापन 2 रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों का अपना क्रेज ऑडियंस के बीच बना हुआ है। ऐसे में अभी ये अनुमान लगाना कि कौनसी फिल्म आगे निकलेगी मुश्किल है। लेकिन रिपोर्ट के आधार पर इन फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई पर बात की जा सकती है। कोईमोई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 अपने ओपनिंग डे यानी 14 अगस्त शुक्रवार को 10 से 13 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग में ठीक कलेक्शन होता है तो पहले दिन की कमाई का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

आवारापन 2 की ओपनिंग डे प्रीडिक्शन

दूसरी तरफ इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 रिलीज हो रही है। साल 2007 में आवारापन रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने लाइफटाइम 7 से 8 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन बेशक उतना शानदार नहीं रहा, लेकिन ये फिल्म और एक्टर्स की परफॉरमेंस को ऑडियंस ने खूब सराहा था। अब इसका दूसरा भाग आवारापन 2 रिलीज के लिए तैयार है। रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 8 से 11 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर एडवांस बुकिंग में उछाल होता है तो कमाई का ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। खास बात ये है कि फिल्म अपने पहले ही दिन साल 2007 की आवारापन की लाइफटाइम कमाई से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है।

आवारापन 2 की कास्ट

आवारापन 2 में इमरान हाशमी अपने पुराने अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे एक्टर्स फिल्म में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को भी जबरदस्त रिएक्शन मिला है। अब फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN