Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार समय रैना के ‘नल्ला बेरोजगार’ कमेंट पर आया अर्चना पूरन सिंह और...

समय रैना के ‘नल्ला बेरोजगार’ कमेंट पर आया अर्चना पूरन सिंह और फैमिली का रिएक्शन, कहा- अपमान करना…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/Archana_Puran_singh_new_1788516066781_f9126357-8eee-4346-9975-d2fd9a048b30_1788516146001_f13db6dd-07b0-4eb8-8f58-8f24f5e85dc2_43fd2d03-e166-4868-83e9-4088fe2f3e11_bd590efd-d9fb-41ae-86b2-3025f0f7bde3.jpg

समय रैना के इस कमेंट पर अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार का रिएक्शन सामने आया है।

‘द कपिल शर्मा शो’ की जज और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। हाल ही में अर्चना अपनी पूरी फैमिली के साथ समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नजर आईं। इस शो के दौरान अर्चना और होस्ट समय रैना के साथ उनकी हल्की-फुल्की नोक-झोंक देखने को मिली थी। ऐसे में शो के दौरान समय ने अर्चना की फैमिली यानी उनके दोनों बेटों और पति को ‘नल्ला’ कहा था। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने समय को फिर से अपने निशाने पर लिया। ऐसे में अब समय रैना के इस कमेंट पर अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार का रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं क्या कहा?

समय के कमेंट पर आया अर्चना के परिवार का रिएक्शन

दरअसल, अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने अपने यूट्यूब चैनल आर्य व्लॉग्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में समय रैना के कमेंट को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी है। वीडियो में अर्चना अपने बेटे आर्यमान और पति परमीत सेठी के साथ नजर आईं। यह साफ-सफाई ‘आर्य व्लॉग्स’ (Aary Vlogs) पर अपलोड किए गए एक वीडियो में परिवार ने साफ किया कि उन्होंने उन मजाकों को उसी भावना से लिया, जिस भावना से वे किए गए थे। अर्चना ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से समय (Samay) की बातों से कोई बुरा नहीं लगा।

एक मजाक है और यह ठीक है

आर्यमन ने कहा, ‘मैं आम तौर पर इन सब चीजों के बारे में कुछ नहीं कहता, लेकिन मुझे लगा कि इस बार कुछ कहना चाहिए क्योंकि मुझे लगता है कि… यह बहुत मजेदार है। मेरा मतलब है, वह मजाक भी मजेदार था क्योंकि सच कहूं तो, जब हम व्लॉग बनाते हैं तो हम घर पर ही होते हैं, इसलिए इसमें कुछ गलत नहीं है और मेरी मां भी हंसने-हंसाने का ही काम करती हैं।’ आर्यमन ने आगे कहा, ‘सबसे पहले तो यह साफ कर दूं कि यह एक मजाक है और यह ठीक है। उनका मकसद मुझे या मेरे परिवार में किसी को भी दुख पहुंचाना नहीं था।’

दोनों बेटे नल्ले…

बता दें कि शो के दौरान, समय रैना ने अर्चना के परिवार पर मजाक-मजाक में तंज कसे थे। उन्होंने कहा था, ‘मैंने आपके व्लॉग्स में देखा है कि न तो आपके पति कोई काम करते हैं और न ही आपके दोनों नल्ले बेटे। वे यहां पहली लाइन में बैठे हैं।’

उसने हमें नीचा दिखाने या दुख पहुंचाने की कोशिश नहीं की

वीडियो में अर्चना और आर्यमान ने कहा, ‘समय के साथ हमारा रिश्ता अच्छा है और जाहिर है, वह हमें नीचा दिखाने या दुख पहुंचाने की कोशिश नहीं कर रहा है। मैं समझती हूं जब लोग कहते हैं कि हद पार हो गई, लेकिन सच कहूं तो, जब उस व्यक्ति को जिस पर मजाक किया जा रहा है और जो मजाक कर रहा है उन्हें कोई परेशानी नहीं है, तो मुझे नहीं लगता कि बाकी लोगों का नाराज होना इतना जरूरी है।’ आर्यमान ने आगे कहा, ‘कॉमेडी देखने वाले लोग बहुत ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। यह सिर्फ एक मजाक है।’

मैं जानती थी कि वो कैसा शो है

अर्चना ने अपनी बात खत्म करते हुए दर्शकों से कहा कि वे उनकी (समय रैना) तरफ से बुरा न मानें या नाराज न हों। उन्होंने कहा, ‘जो लोग हमारे लिए बुरा महसूस कर रहे हैं, प्लीज ऐसा न करें। मैं यह जानते हुए वहां गई थी कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ किस तरह का शो है। इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, यह सिर्फ हंसी-मजाक के लिए है। मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा। लोग कहते रहते हैं कि आपके परिवार का अपमान हुआ, लेकिन अपमान तब होता जब उनका मकसद सच में अपमान करना होता। वह बस सबके लिए हंसी-मजाक का एक पल बनाना चाहते थे। मेरे लिए, उस पंच का मकसद यही था। मुझे ‘लेटेंट’ को लेकर कोई पछतावा नहीं है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN