Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार समय रैना से कॉमेडी क्यों नहीं हो रही? नवाजुद्दीन, भुवन बाम के...

समय रैना से कॉमेडी क्यों नहीं हो रही? नवाजुद्दीन, भुवन बाम के इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड को देख फैंस निराश

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/ikl_1789755121004_iiAV_1789755132481_mAH2_b0c08283-c929-463c-8ef9-402386faa6d4_mSE9.jpg

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड को देख फैंस ने अपना रिव्यू दिया है। इस बार शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा आए थे।

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का नया एपिसोड शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इस एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल आए थे। इस एपिसोड से काफी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन जैसी उम्मीद थी वैसा एपिसोड आया नहीं और सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है।

कैसा रहा है लोगों का रिएक्शन

एक ने लिखा कि समय बस हो गया। ये कूड़ा एपिसोड था। एक ने लिखा कि ये अब तक का सबसे कमजोर एपिसोड है। एक ने लिखा कि एपिसोड इतना बुरा था कि भुवन बाम और नवाजु्ददीन सिद्दीकी भी इस एपिसोड को नहीं बचा पाए।

एक ने लिखा कि झूठ नहीं कहूंगा, लेकिन समय रैना का इंडियाज गॉट लेटेंट ऐसा लग रहा है जैसे फिनिश हो गया। क्यों नहीं हो रही कॉमेडी भाई?

बता दें कि जब गेस्ट लिस्ट सामने आई थी तब फैंस काफी एक्साइटेड थे इस शो के लिए, लेकिन एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद सबको काफी निराशा हुई।

समय ने नवाजुद्दीन को रोस्ट किया

बता दें कि शो के दौरान समय ने नवाजुद्दीन को काफी रोस्ट किया। समय बोलते हैं, सर, आपने थामा क्यों की? नवाजुद्दीन बोलते हैं जो हो गया सो हो गया।

समय फिर बोलते हैं कि सर, ऐसा बोल सकते हैं न? नवाजुद्दीन बोलते हैं कि हां, मतलब आपने पहले ही बोल दिया न तो अब और क्या बोलोगे?

समय फिर बोले कि नहीं नहीं सर, मुझे परमिशन लेनी तो पड़ेगी।

इसके बाद समय फिर टॉपिक चेंज करते हुए बोलते हैं कि सैक्रेड गेम्स में नवाजुद्दीन सर शानदार थे। सबको पसंद आई ये सीरीज। इसमें नवाज सर ने ड्रग्स लिए, शराब पी, प्रॉस्टीट्यूट्स के साथ सोए और फिर सेट पर आए।

नवाजुद्दीन को समय ने दी चेतावनी

समय की इस बात को सुनकर नवाजुद्दीन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि फिर वह बोलते हैं कि मैं आज भी वैसे ही तैयार होकर आया हूं।

समय फिर बोलते हैं, प्लीज अपने शब्दों को ध्यान से सुनो। लोग इस सीट पर काफी चीजें बोल देते हैं और फिर कॉन्ट्रोवर्सी में फंस जाते हैं।

नवाजुद्दीन की अपकमिंग फिल्म

नवाजुद्दीन अब तुम्बाड़ 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ सोहम शाह, आलिया भट्ट भी हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट था जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN