Home rss business hindi सरकारी बैंक को 5781 करोड़ रुपये का मुनाफा, 180 रुपये के पार...

सरकारी बैंक को 5781 करोड़ रुपये का मुनाफा, 180 रुपये के पार पहुंच गए शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर सोमवार को 5% की तेजी के साथ 180.50 रुपये पर बंद हुए
  • बैंक को सितंबर 2026 तिमाही में 5781 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है
  • 5 साल में बैंक के शेयर 267% उछले हैं

बाजार में हाहाकार के बीच सोमवार को पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 182.90 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में बैंक के शेयर 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 180.50 रुपये पर बंद हुए। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजों के बाद बैंक के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 267 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

बैंक को हुआ है 5781 करोड़ रुपये का मुनाफा
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 5781 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 30.6 पर्सेंट बढ़ा है। हायर नेट इंटरेस्ट इनकम और प्रोविजन्स में तेज गिरावट की वजह से बैंक के मुनाफे में यह उछाल आया है। एक साल पहले की समान अवधि में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 4425.95 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

20.2% बढ़ गई बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की नेट इंटरेस्ट इनकम चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 20.2 पर्सेंट बढ़कर 10,765.32 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 8957.92 करोड़ रुपये थी। टैक्स भुगतान से पहले बैंक का प्रॉफिट 36.6 पर्सेंट बढ़कर 7448.77 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, बैंक के टैक्स एक्सपेंसेज सितंबर 2026 तिमाही में 60.4 पर्सेंट बढ़कर 1,878.37 करोड़ रुपये पहुंच गए। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की टोटल इनकम सालाना आधार पर 5.4 पर्सेंट बढ़कर 33,471.29 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं, अदर इनकम 8.2 पर्सेंट घटकर 5093.56 करोड़ रुपये रही है।

267% उछल गए हैं बैंक के शेयर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के शेयर पिछले 5 साल में 267 पर्सेंट चढ़ गए हैं। सरकारी बैंक के शेयर 22 अक्टूबर 2021 को 49.10 रुपये पर थे। बैंक के शेयर 19 अक्टूबर 2026 को 180.50 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 साल में सरकारी बैंक के शेयरों में 78 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में बैंक के शेयर 27 पर्सेंट उछले हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 205.45 रुपये है। वहीं, बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 135.80 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN